Animal OTT Release Faces Legal Hurdle: अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया है। दर्शकों को ये फिल्म खूब पसंद आई। साथ ही इस फिल्म ने जमकर कमाई भी की है।
अब लोगों को इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार है, जिससे जिन लोगों ने ये फिल्म नहीं देखी हैं, वो घर बैठे इसका लुत्फ उठा सकें। इस बीच अब फिल्म कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही है। आइए जानते हैं पूरा मामला…
यह भी पढ़ें- The Bear ने 10, तो Beef ने जीते 8 Emmy Awards, देखें विनर्स की लिस्ट
क्या है मामला?
दरअसल, रणबीर कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना स्टारर ‘एनिमल’ की ओटीटी रिलीज को लेकर रोक की मांग की गई है। फिल्म से जुड़ी एक प्रोडेक्शन कंपनी ने दिल्ली हाई कोर्ट शिकायत दर्ज कराई है। फिल्म की ओटीटी रिलीज के साथ-साथ टी-सीरीज पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। दिल्ली हाई कोर्ट में सिने1 स्टूडियोज प्राइवेट लिमिटेड (Cine1 Studios Private Limited) ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उन्हें प्रोफिट का हिस्सा नहीं दिया गया।
टी-सीरीज पर ये आरोप
इस मामले में कंपनी का कहना है कि टी-सीरीज ने जो समझौता किया था, उसका उल्लंघन किया है और प्रोफिट का जो 35 प्रतिशत लाभ था वो नहीं दिया गया। इसके आगे Cine1 के वकील की तरफ से कहा गया कि टी-सीरीज के साथ उनका लंबा रिश्ता हो, लेकिन उन्होंने समझौते का पालन नहीं किया। मैं इस समझौते और रिश्ते दोनों का सम्मान करता हूं, इसलिए मैंने कोई जल्दबाजी नहीं की।
टी-सीरीज के वकील ने किया आरोपों का खंडन
हालांकि इस मामले पर टी-सीरीज के वकील की तरफ से जो सफाई पेश की गई, उसमें इन सभी आरोपों का खंडन किया गया। इस मामले की अगली सुनवाई 18 जनवरी को होनी है। ऐसे में फिल्म की ओटीटी रिलीज पर इसका क्या असर होगा ये तो वक्त ही बताएगा। बता दें कि फिल्म ‘एनिमल’ को ओटीटी पर देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
5 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
6 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
7 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
8 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
11 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
12 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
12 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines