Animal: पहली बार पर्दे पर दिखेगी रणबीर-रश्मिका की केमिस्ट्री, मेकर्स ने जारी किया 'एनिमल' का पहला पोस्टर

Animal: पहली बार पर्दे पर दिखेगी रणबीर-रश्मिका की केमिस्ट्री, मेकर्स ने जारी किया 'एनिमन' का पहला पोस्टर

Animal: पहली बार पर्दे पर दिखेगी रणबीर-रश्मिका की केमिस्ट्री, मेकर्स ने जारी किया 'एनिमन' का पहला पोस्टर

Animal: बॉलीवुड एक्टर रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) की अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) एक गैंगस्टर ड्रामा है, जो जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

इसमें रश्मिका मंदाना (rashmika mandanna), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और बॉबी देओल (Bobby Deol) भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

इस फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) द्वारा डायरेक्ट किया गया है। वहीं मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इसके पहले लुक ने पर्दा उठा दिया है।

i.ytimg.com/vi/rLmJjO1-mNQ/maxresdefault.jpg

यहां देखें पहला लुक

टी-सीरिज़ फिल्म ने अपने इंस्टाग्राम अंकाउट पर इसका पहला पोस्टर साझा किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया- #Animal के पहले लुक के अनावरण के लिए अपनी सीट की पेटी बांध लें। कल आधी रात को बाहर।

फैंस का रिएक्शन

वहीं इस फिल्म को लेकर मेकर्स के साथ फैंस भी काफी बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं। पहले पोस्टर के सामने आते ही फैंस भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- ‘उत्साहित।’ दूसरे ने लिखा- ‘सबको कुर्सी की पेटी बंदने को बोलना है।’ ऐसे कई कमेंट्स आपको कमेंट सेक्शन ने देखने को मिल जाएगा।

फिल्म के बारे में

यह फिल्म 11 अगस्त, 2023 को पांच भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एनिमल में रणबीर कपूर को कभी न देखे गए अवतार में दिखाया जाएगा, जिसे लेकर प्रशंसक काफी उत्साहित हैं। एनिमल की शूटिंग इस साल अप्रैल में हिमाचल प्रदेश के मनाली में शुरू हुई थी। यह फिल्म भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज़, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा नियंत्रित है।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ