India’s highest grossing Film (Adults Only): साल 2023 में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी रिलीज हुई। इन फिल्मों ने टिकट खिड़की पर बेहद शानदार कमाई की और नाम कई रिकॉर्ड किए। हालांकि बीते कुछ समय में ए-रेटेड फिल्मों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
साल 2023 की ऐसी ही एक फिल्म है, जिसने बेहद शानदार कमाई की और ब्लॉकबस्टर बन गई। पठान, जवान, सालार, गदर 2 इनमें से कोई भी फिल्म इस लिस्ट में शामिल नहीं है। आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है?
यह भी पढ़ें- विराट-अनुष्का ने vamika क्यों रखा बेटी का नाम? तीसरे बर्थडे पर जानें दिलचस्प तथ्य
ए-रेटेड फिल्म में पहले नंबर पर रणबीर कपूर की फिल्म
दरअसल, ये कोई और नहीं बल्कि साल 2023 में रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ है। संदीप रेड्डी वांगा की ये फिल्म भारत में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ए-रेटेड फिल्म है। रिपोर्ट्स की मानें तो 11, जनवरी तक इस फिल्म ने दुनिया भर में 900 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है, जिसमें अकेले भारत में 550 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है। बता दें कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर अपना जलवा दिखाया। साथ ही ‘एनिमल’ ने शाहरुख खान की ‘डंकी’ और प्रभास की ‘सालार’ के आने के बाद भी टिकट खिड़की पर अपने पैर जमकर रखें और खूब नोट छापे।
दूसरे नंबर पर भी संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म
बता दें कि इससे पहले भी संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म के नाम ये रिकॉर्ड था। रिपोर्ट्स की मानें तो ‘कबीर सिंह’ ने दुनिया भर में 379 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके साथ ही अगर साल 2023 की अन्य टॉप तीन ए-रेटेड फिल्मों की कमाई बात करें तो इसमें प्रभास की ‘सालार’ (600 करोड़ रुपये), सुदीप्तो सेन की ‘द केरल स्टोरी’ (300 करोड़ रुपये), अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की ‘ओएमजी 2’ (221 करोड़ रुपये) का कारोबार किया है। बता दें कि बीते कुछ सालों में ए-रेटेड फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छापे हैं। साथ ही अपने अच्छे कलेक्शन से साबित किया है कि वो फिल्में भी शानदार कमाई कर सकती है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
41 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines