Animal First Review: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ 1 दिसंबर 2023 को रिलीज के लिए तैयार है। फैंस को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में कई बड़े सितारे एक-साथ नजर आने वाले है, जिसकी वजह से फैंस में इसके लिए एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है।
फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले से ही हो रही है और इसको भी दर्शकों ने बेहद शानदार रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं कि फिल्म की रिलीज से पहले बीबीएफसी ने इस फिल्म को लेकर किस तरह से रिएक्शन दिया है।
यह भी पढ़ें- Nayanthara को बर्थडे पर Vignesh ने गिफ्ट की लग्जरी कार, कीमत सुन बाकी पतियों की हालत होगी खराब
बीबीएफसी ने किया रिव्यू
बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर बज बना हुआ है। वहीं, (बीबीएफसी) यानी ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन (बीबीएफसी) ने फिल्म को लेकर पहला रिव्यू साझा किया है। BBFC के अनुसार, इस फिल्म को 5 रेंटिग दी गई है और इसे बड़ी एक्शन फिल्म बताया गया है। इस फिल्म को धमकी और डरावनेपन के लिए 3 रेटिंग मिली है। साथ ही इस फिल्म में बच्चों को दिखाने वाले बदमाशी वाले सीन भी शामिल हैं और कड़ी भाषा के इस्तेमाल के लिए फिल्म को 4 रेटिंग मिली है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
फिल्म को मिला शानदार रिएक्शन
बीबीएफसी (BBFC) ने अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ को सेक्स सीन, न्यूडिटी के लिए 3 रेटिंग और यौन हिंसा के लिए 4 रेटिंग दी है। कुल मिलाकर, ऐसा लग रहा है कि एनिमल को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और वह बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने के लिए तैयार है। इस बीच अगर इस फिल्म की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट के बारे में बात करें तो ‘एनिमल’ अब तक 19.7 करोड़ रुपये कमाने में कामयाबी रही है।
‘सैम बहादुर’ से होगी ‘एनिमल की टक्कर’
फिल्म की एडवांस बुकिंग 22 करोड़ का आंकड़ा पार करने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, अब फिल्म की रिलीज का इंतजार किया जा रहा है। देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल कर पाती है? फिल्म के मेकर्स को इससे बड़ी उम्मीदें हैं। हालांकि ‘एनिमल’ को बॉक्स ऑफिस पर ‘सैम बहादुर’ से टक्कट मिलेगी।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines