Animal Controversial Scenes and Dialogues: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘एनिमल’ गर्दा उड़ा रही है। सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर फिल्म को लेकर चर्चे हैं। रणबीर कपूर के रफ एंड टफ लुक और बॉबी देओल (Bobby Deol) के खूंखार विलेन रोल ने लोगों को इम्प्रेस किया है। संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म वायलेंस और हाई रेटेड रोमांस को लेकर चर्चा में है। यही वजह है कि टिकट विंडो पर फिल्म 300 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। मगर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बीच फिल्म के कुछ सीन और डायलॉग्स हैं, जिनपर यूजर्स ने नाराजगी जाहिर की है।
‘एनिमल’ मूवी में रणबीर कपूर के कुछ डायलॉग हैं, जो लोगों के गले से नीचे नहीं उतरे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स के एक सेक्शन ने मेकर्स को इसी बात पर खरीखोटी सुनाई है। चलिये जानते हैं, वह कौन से डायलॉग और सीन हैं, जिन पर हल्ला मचा है।
गन लेकर कॉलेज में एंट्री
एनिमल में एक सीन है, जब विजय सिंह (रणबीर कपूर) अपनी बहन को गुंडों से बचाने के लिए कॉलेज में गन लेकर एंट्री करता है और क्लासरूम में फायरिंग भी शुरू कर देता है। फिल्म में यह सीन जितना कूल लगा उतना ही बेतुका भी।
पैड बदलने वाला डायलॉग
एक सीन के दौरान रणबीर का कैरेक्टर विजय अपनी पत्नी गीतांजली (रश्मिका मंदाना) पर बार-बार पैड बदलने की शिकायत करने पर चिल्ला उठता है। विजय, गीतांजली से कहता है कि महीने में चार बार पैड चेंज करने के लिए इतना नाटक करती है तू। जबकि, वह एडल्ट डायपर और कैथेटर के साथ घूम रहे हैं। पीरियड्स पर बोला गया रणबीर कपूर का यह डायलॉग उनके कई फैंस को पसंद नहीं आया। उन्होंने इसे बेफिजुल में स्क्रिप्ट में शामिल करना बताया है।
जूते चाटने वाला सीन
फिल्म का एक सीन है, जहां विजय, जोया रियाज (तृप्ति डिमरी) से अपना प्यार साबित करने के लिए उसके जूते चाटने के लिए कहता है। सोशल मीडिया पर इस सीन पर भी काफी हल्ला है। यहां तक कि डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने भी इस एक सीन की आलोचना की है। उन्हें ‘एनिमल’ के भेष में रणबीर का क्राफ्ट जितना पसंद आया, उतना ही मेल ईगो से भरा यह सीन उन्होंने नापसंद किया।
रणबीर-रश्मिका के प्राइवेट मोमेंट
रणबीर और रश्मिका ने फिल्म में पति-पत्नी का रोल किया है। एक सीन है, जहां रश्मिका, रणबीर के सामने अपने कपड़े उतार रही होती हैं। यह पति-पत्नी का लव सीन है, लेकिन फिल्म देखने वालों को यह पसंद नहीं आया।
डबल मीनिंग डायलॉग
सीन के अलावा एनिमल मूवी में कुछ डबल मीनिंग संवाद भी हैं, जिसे यूजर्स ने ‘टॉक्सिक मैस्कुलेनिटी’ का नाम दिया है। एक सीन में रणबीर, रश्मिका को बच्चे पैदा करने से संबंधित डबल मीनिंग डायलॉग बोलते हैं। अधिकतर फैंस से इस डायलॉग पर आपत्ति जताई है।
यह भी पढ़ें: Animal की इस एक्ट्रेस ने Ranbir के किरदार को बताया Toxic, बोलीं- ‘मुझे बुरा लगा…’
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
18 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
19 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
20 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
20 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
21 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
22 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
22 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines