Tripti Dimri Boyfriend: बॉलीवुड की हालिया रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। तो दूसरी तरफ फिल्म की स्टार कास्ट का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म से जहां एक तरफ बॉबी देओल (Bobby Deol) को अपना पुराना स्टारडम मिल गया है तो दूसरी ओर तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) भी रातों- रात नेशनल क्रश बन गईं। लेकिन अब कई लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि नेशनल क्रश का क्रश कौन है। इन दिनों तृप्ति डिमरी किसी डेट कर रही हैं। वैसे इस सवाल को लेकर अब एक बड़ा खुलासा हुआ है।
यह भी पढ़ें: सड़क पर वॉक करते हुए Rhea Chakraborty और उनके भाई हुए ट्रोल, यूजर्स बोले ‘कोई इन्हें तिहाड़ का रास्ता बताओ’
अनुष्का के भाई संग चला अफेयर
पहले तृप्ति का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के भाई के साथ जोड़ा जाता था। एक्ट्रेस पहले अनुष्का के भाई कर्नेश शर्मा (Karnesh Sharma) को डेट कर रही थीं। हालांकि, बाद में इनके ब्रेकअप की खबरें सामने आईं। वहीं, अब उनके लेटेस्ट बॉयफ्रेंड को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चे हो रहे हैं। अब तृप्ति डिमरी का नाम एक बड़े बिजनेसमैन के साथ जोड़ा जा रहा है। इतनी ही नहीं एक्ट्रेस की उस शख्स के साथ कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं जिसकी वजह से इन अफवाहों को और भी हवा मिल गई है।
अब इस बिजनेसमैन संग जुड़ रहा नाम
कहा जा रहा है कि अब तृप्ति डिमरी- सैम मर्चेंट (Sam Merchant) नाम के मशहूर बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस किसी फंक्शन को अटेंड करती नज़र आई थीं जहां से उनकी खूबसूरत फोटोज भी वायरल हुईं। इसी बीच एक तस्वीर में तृप्ति- सैम मर्चेंट के साथ व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग करती भी नजर आईं। इस दोनों साथ में पोज भी दिए, जिसके बाद अब इनके अफेयर की खबरों से तूल पकड़ लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैम गोवा में एक रेस्तरां के मालिक हैं। साथ ही उन्हें ट्रैवलिंग का भी काफी शौक है।
क्या है रिश्ते की सच्चाई?
हालांकि, अभी तक सैम और तृप्ति के रिलेशनशिप में होने की खबर कंफर्म नहीं हुई है। इस वक्त इन दोनों को लेकर बस कयास ही लगाए जा रहे हैं। सच क्या है ये तो बस कपल को ही पता है। अभी तक न तो तृप्ति और न ही सैम ने अपने रिश्ते को लेकर कोई खुलासा किया है। ऐसे में फैंस भी एक्ट्रेस से जुड़ी ये अहम जानकारी पाने के लिए बेताब बैठे हैं। अब देखना होगा भाभी नंबर 2 कब अपने रिश्ते को लेकर खुलासा करती हैं।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
2 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
3 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
5 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
6 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
11 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
12 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
13 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
15 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines