Animal Actress Tripti Dimri Next Film: बॉलीवुड में इन दिनों अगर किसी के चर्चे चल रहे हैं तो वो है फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) और उसकी एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri)। एक्ट्रेस ने इस फिल्म में इतने बोल्ड सीन्स दिए हैं कि लोग फिल्म की लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) को भूल उन्हीं की बातें कर रहे हैं। इस मूवी में काम कर रातों-रात तृप्ति नेशनल क्रश बन गईं। वहीं, अब लगता है उनकी प्रोफेशनल लाइफ भी रफ्तार पकड़ने वाली है।
यह भी पढ़ें: Animal एक्टर संग Mukti Mohan ने रचाई गुपचुप शादी, वेडिंग फोटोज देख फैंस भी हैरान
प्रभास संग स्क्रीन शेयर करेंगी तृप्ति?
तृप्ति डिमरी की अगली फिल्मों को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि तृप्ति अब रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के बाद अब जल्द ही साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। उनकी अगली फिल्म को लेकर काफी रूमर्स सामने आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि तृप्ति कि अगली फिल्म भी संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) के साथ होगी। ऐसा कहा गया कि तृप्ति को प्रभास के साथ फिल्म ‘स्पिरिट’ (Spirit) में कास्ट किया जा रहा है। इस तेलुगु पैन इंडिया फिल्म को लेकर अब एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई
जब एक्ट्रेस से मीडिया इंटरव्यू में संदीप रेड्डी वांगा के साथ फिर हाथ मिलाने की अफवाहों के बारे में पूछा गया तो इस पर रिएक्ट करते हुए उन्होंने सभी अफवाहों को खारिज कर दिया। तृप्ति ने अपने बयान में कहा, ‘नहीं, अभी तक कुछ भी नहीं है।’ उनके इस बयान से लाखों फैंस के दिल टूट गए हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने अगले प्रोजेक्ट ‘मेरे मेहबूब मेरे सनम’ (Mere Mehboob Mere Sanam) के बारे में भी ढेर सारी बातें की। इस फिल्म में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और पंजाबी सिंगर एमी विर्क (Ammy Virk) भी उनके साथ नज़र आएंगे।
क्या है एक्ट्रेस का अगला प्रोजेक्ट?
एक्ट्रेस ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैं बस इतना कह सकती हूं कि मैंने अब तक जो भी किया है, यह उससे बहुत अलग होगा। एक एक्टर के तौर पर यह बिल्कुल अपोजिट है। इसलिए, यह ऑडियंस के लिए एक अच्छा सरप्राइज होगा।’ अब फैंस एक्ट्रेस को इस फिल्म में देखने के लिए भी बेहद एक्साइटेड हैं। सभी को उनकी परफॉरमेंस पर अब भरोसा हो चला है।
संबंधित खबरें
'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
1 hr ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
3 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
4 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
6 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
6 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
6 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
7 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
20 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
21 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines