Bobby Deol Jamal Kudu: बॉबी देओल (Bobby Deol) के डूबते करियर को फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) ने एक बार फिर सहारा दिया है। इस फिल्म ने न सिर्फ उनकी नैया पार लगाई बल्कि रातों-रात उसी पॉपुलैरिटी और कामयाबी का स्वाद चखा दिया जो वो बरसों पहले लिया करते थे। फिल्म में भले ही बॉबी देओल का छोटा- सा रोल था और उनके पास एक भी डायलॉग नहीं था बावजूद इसके उन्होंने फिल्म के लीड एक्टर रणबीर कपूर को भी पीछे छोड़ दिया। जब फिल्म रिलीज हुई तो लोग रणबीर से ज्यादा बॉबी की बातें करते नजर आए।
क्या बॉबी ने किया रेखा को कॉपी?
एक्टिंग के अलावा बॉबी के डांस ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। जब उन्होंने सिर पर गिलास रख ‘जमाल कुडू’ (Jamal Kudu) किया तो ऑडियंस ने उन्हें बॉबी से लार्ड बॉबी बना दिया। हर कोई उन्हीं के डांस मूव्स की तारीफ करता और उन्हें कॉपी करता नजर आता है। आज भी उनका ये ट्रेंड फीका नहीं पड़ा है। लेकिन तब क्या होगा जब हम आपको बताएंगे कि बॉबी देओल ने ‘जमाल कुडू’ में जो स्टेप्स किए हैं वो ओरिजिनल नहीं हैं बल्कि किसी पुरानी फिल्म से चुराए गए हैं। जी हां, अब इस बात का सबूत भी सामने आ गया है।
साल 1988 में रेखा ने किए थे सेम स्टेप्स
सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस सिर पर शराब रख वही स्टेप्स करती हुई नजर आ रही हैं जो एनिमल में बॉबी देओल ने किए हैं। बता दें, एक्ट्रेस ने ये डांस अपनी फिल्म में किया था जो खूब वायरल हुआ था। यानी बॉबी देओल ने ये स्टेप्स उस एक्ट्रेस से कॉपी किए हैं। इतना ही नहीं वो फिल्म साल 1988 में आई थी। जिसका मतलब है कि वो डांस स्टेप्स करीब 35 साल पुराने हैं। चलिए जानते हैं आखिर बॉबी ने किस एक्ट्रेस से कॉपी कर एक बार फिर बॉलीवुड में धाक जमा ली है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 में मशहूर टीवी एक्ट्रेस की एंट्री कंफर्म! सबसे विवादित शो से बनाई है पहचान
गाना भी है मशहूर
ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि लीजेंड रेखा (Rekha) हैं। उन्होंने अपनी फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ में ‘सासू जी तूने मेरी कदर न जानी’ गाने पर जमकर डांस किया था। इस गाने में उन्होंने जिस तरह से सिर पर शराब रख डांस किया अब बॉबी भी कुछ वैसा ही करते नजर आए हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि वो डांस पहले रेखा ने किया था और अब बॉबी उन्हें फॉलो कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
2 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
4 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
6 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines