हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: पति की मौत से टूटीं Joyce Polycarp, मलाइका की मां रो-रोकर हुईं बेहाल

Joyce Polycarp: अनिल मेहता के निधन से जॉयस पॉलीकार्प टूट गई हैं और रो-रोकर बेहाल हो चुकी हैं। जॉयस की बेटी मलाइका और अरहान उन्हें संभालते नजर आ रहे हैं, लेकिन मलाइका की मां बेहद दुखी हैं और खुद को संभालने की कोशिश कर रही हैं।

विज्ञापन
Joyce Polycarp

Joyce Polycarp: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का बीते दिन 11 सिंतबर को निधन हो गया है। कथित तौर पर सामने आया है कि अनिल मेहता ने सुसाइड किया है, लेकिन इसको लेकर अभी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। आज 12 सितंबर को अनिल का अंतिम संस्कार है और बी-टाउन सेलेब्स अनिल को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचने लगे हैं। इस दौरान मलाइका, अरहान और जॉयस पॉलीकार्प एक साथ नजर आए।

रो-रोकर बेहाल हुईं मलाइका की मां

सोशल मीडिया पर अनिल के अंतिम संस्कार से कई वीडियो सामने आ रहे हैं। इस दौरान मलाइका की मां जॉयस पॉलीकार्प के भी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। पति की मौत से जॉयस पॉलीकार्प टूट गई हैं। जॉयस का रो-रोकर बुरा हाल है और मलाइका और अरहान उन्हें संभालते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

बी-टाउन सितारों ने पहुंचना किया शुरू

बता दें कि आज यानी 12 सितंबर को मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का अंतिम संस्कार है। अनिल के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बी-टाउन के सितारें भी अनिल की अंतिम विदाई में शामिल हो रहे हैं। हाल ही में सेफ अली खान, करिश्मा कपूर, अर्जुन कपूर, अरबाज खान, शूरा खान सहित अन्य सितारे भी अनिल के अंतिम संस्कार में पहुंच रहे हैं।

बालकनी से गिरने से हुई अनिल की मौत

सोशल मीडिया पर सेलेब्स के वीडियो सामने आ रहे हैं। सबसे पहले मलाइका, अरहान और अर्जुन को देखा गया। इसके बाद बाकी सब भी जा रहे हैं। गौरतलब है कि बीते दिन यानी 11 सितंबर को मलाइका के पिता का निधन हो गया था। अपने घर की बालकनी से गिरने की वजह से अनिल मेहता की जान चली गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अनिल की मौत की वजह मल्टीपल इंजरी बताया जा रहा है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि अनिल ने सुसाइड किया है, लेकिन इसको लेकर अभी कुछ ऑफिशियल नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी लोग पीड़ित परिवार के लिए दुआ कर रहे हैं और दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- जिस बालकनी से हुई पिता की मौत उस ओर देख एक दिन पहले बेटी ने किया था ये इशारा, Amrita Arora को नहीं पता था हो जाएगी ‘अनहोनी’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola