Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मचअवेटेड फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर फैंस में अलग ही क्रेज है। फैंस को बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है।
इस बीच अब अनिल कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिस पर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर अनिल ने ऐसा क्या पोस्ट किया है?
यह भी पढ़ें- 54वें IFFI में Panchayat 2 ने मारी बाजी, तो ‘कंतारा’ को भी मिला ये सम्मान
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
अनिल कपूर ने शेयर की फोटो
दरअसल, अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट पोस्ट में अपनी और बॉबी देओल की शर्टलेस फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि एनिमल का बाप और एनिमल का दुश्मन एक साथ पोज दे रहे हैं। जैसे ही पोस्ट आया तो सोशल मीडिया पर छा गया। वहीं, यूजर्स ने भी इस पर मजे लेने शुरू कर दिए। अनिल के इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
यूजर्स ने लिए मजे
एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि बाप-बाप होता है।
दूसरे यूजर ने लिखा कि बेस्ट मोड। तीसरे यूजर ने लिखा कि पांच रुपये की पेप्सी, दोनों भाई सेक्सी।
एक अन्य यूजर ने लिखा कि जब तक सूरज-चांद रहेगा मजनूं भाई जवान रहेगा। एक और यूजर ने लिखा कि होटीज। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।
‘सैम बहादुर’ के साथ होगी ‘एनिमल’ की टक्कर
बता दें कि अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर फैंस में बेहद क्रेज है। मेकर्स को भी इस फिल्म से बड़ी उम्मीदें हैं। रणबीर कपूर की ये अपकमिंग फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में में दस्तक देगी। हालांकि इस दिन विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ भी थिएटर में एंट्री करेगी। दोनों फिल्मों के बीच बड़ी टक्कर होने वाली है। साथ ही ये भी देखना दिलचस्प होगा कि कौन-सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेगी। बता दें कि इन दिनों टिकट खिड़की पर सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘टाइगर 3’ ने अपनी पकड़ बना रखी है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines