---विज्ञापन---

Nirmal Kapoor’s Final Rites: Anil Kapoor की मां का अंतिम संस्कार कब और कहां? जानें फ्यूनरल से जुड़ी जानकारी

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन हो गया है। इस खबर के बाद पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार कब और कहां होगा, चलिए आपको बताते हैं।

---विज्ञापन---

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 90 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद 2 मई को उनका निधन हो गया। उनके जाने से कपूर परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनका अंतिम संस्कार शनिवार यानी 3 मई को मुंबई के पवन हंस शवदाहगृह में सुबह 11:30 बजे किया जाएगा। हालांकि अभी तक परिवार की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है।

लंबे समय से चल रही थीं बीमार 

गौरतलब है कि निर्मल कपूर पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं। बताया जा रहा है कि उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। निधन की खबर आने के तुरंत बाद कपूर निवास के बाहर परिवार के कई सदस्य देखे गए, जिनमें बोनी कपूर, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर और शिखर पहाड़िया भी शामिल थे। शनाया कपूर भी इस दौरान अपनी दादी को अंतिम विदाई देने पहुंचीं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

दिवंगत फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर की पत्नी

निर्मल कपूर, दिवंगत फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर की पत्नी थीं, जिन्होंने बॉलीवुड को कई चर्चित फिल्में दी हैं। इस कपल के चार बच्चे हैं- रीना कपूर, बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर। कपूर परिवार की तीसरी पीढ़ी में जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, रिया कपूर, मोहित मारवाह, शनाया कपूर और जहान कपूर जैसे सितारे शामिल हैं, जो इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।

---विज्ञापन---

बीते साल सितंबर में मनाया 90वां जन्मदिन

बीते साल सितंबर में निर्मल कपूर ने अपना 90वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया था। उस अवसर पर अनिल कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी मां के साथ प्यारी तस्वीरें शेयर की थीं और लिखा था, ’90 साल का प्यार, ताकत और त्याग… आपकी मौजूदगी हमारे जीवन को हर दिन खुशियों और सकारात्मकता से भर देती है। खुद को आपका बेटा कहने पर गर्व है।’

फिल्म इंडस्ट्री से भी कई लोगों ने सोशल मीडिया पर निर्मल कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित की है। कहा जा रहा है कि उनके अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड से कई नामचीन सितारे मौजूद रहेंगे। कपूर परिवार हमेशा से फिल्म इंडस्ट्री का एक अहम हिस्सा रहा है और उनके पारिवारिक मूल्यों की मिसाल दी जाती है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वो उनकी आत्मा को शांति दें और कपूर परिवार को इस मुश्किल समय में शक्ति प्रदान करें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कपूर खानदान में पसरा मातम, Anil Kapoor की मां का हुआ निधन

First published on: May 02, 2025 09:36 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola