Bigg Boss: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ खत्म हो चुका है लेकिन शो के चर्चे अभी भी चल रहे हैं। इस बार शो में कई बड़ी कंट्रोवर्सी हुईं बावजूद इसके इस सीजन को सोशल मीडिया पर फ्लॉप बताया जा रहा है। इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ रखी है जहां सलमान खान (Salman Khan) अनिल कपूर (Anil Kapoor) की होस्टिंग का मजाक उड़ा रहे हैं। कुछ मीम्स में तो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के कंटेस्टेंट्स को AI जनरेटेड तक कहा गया है। इस सीजन को फ्लॉप बताने वालों को ये खबर पढ़कर बड़ा झटका लगने वाला है।
‘बिग बॉस ओटीटी 3’ ने तोड़ा सलमान खान के शो का रिकॉर्ड
फ्लॉप बताया जाने वाला ये सीजन तो असल में सलमान खान के शो को भी पीछे छोड़ गया है। ओटीटी 3 के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है, अब ये शो व्यूअरशिप के मामले में सलमान के शो से आगे है। जी हां, ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ ने सलमान खान के होस्ट किए हुए ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ को व्यूअरशिप में पछाड़ दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिल कपूर का शो पहले के मुकाबले 21-23% ज्यादा लोगों को अट्रैक्ट करने में कामयाब रहा। इतना ही नहीं इस सीजन ने करण जौहर के शो को भी पीछे छोड़ दिया है।
अनिल कपूर के शो को मिले 42 मिलियन ज्यादा व्यूज
‘बिग बॉस ओटीटी 1’ के मुकाबले अनिल कपूर के शो को 42 मिलियन ज्यादा व्यूज मिले हैं। अब ओटीटी की बढ़ती पॉपुलैरिटी भी इसका एक बड़ा कारण हो सकता है। वैसे ये सीजन सलमान खान के होस्ट किए हुए शो से कैसे आगे निकल गया? ये वाकई चौंका देने वाली बात है। दरअसल, हर वक्त तो दर्शक बस यही कंप्लेंट कर रहे थे कि उन्हें अनिल कपूर की होस्टिंग पसंद नहीं आ रही और वो सलमान खान को मिस कर रहे हैं। ऐसे में लगता है होस्ट से ज्यादा शो में हुई कॉन्ट्रोवर्सीज का कमाल है कि इस बार ज्यादा लोगों ने इस शो को देखा है।
यह भी पढ़ें: मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर की बेटे समेत हत्या, बांग्लादेश से सामने आया दिल दहला देने वाला किस्सा
क्या है इस कामयाबी का कारण?
थप्पड़ कांड और अरमान-कृतिका का रोमांस ही फैंस को शो देखने पर मजबूर कर रहा था। ऐसे में अब ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ ने तो इतिहास रच दिया है और आने वाले सीजन के लिए भी एक बेंच मार्क सेट कर दिया है। अब देखना होगा कि आगे फ्यूचर में ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का फ्रेकॉर्ड टूटता है या नहीं? साथ ही क्या इस कामयाब सीजन के बाद फिर से मेकर्स अनिल कपूर से होस्टिंग करवाएंगे या कोई और स्टार इस शो को होस्ट करता नजर आएगा?
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
2 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
5 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
6 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
6 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines