Angelina Jolie: हिंदी सिनेमा के स्टार्स ही नहीं बल्कि हॉलीवुड सितारे भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हॉलीवुड सितारों के चाहने वाले भी दुनियाभर में मौजूद हैं और फैंस अपने पंसदीदा सितारों के बारे में हर एक लेटेस्ट अपडेट जानना चाहते हैं। आज हम आपको हॉलीवुड की एक ऐसी हसीना के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इन दिनों अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं, लेकिन एक टाइम ऐसा था जब उन्होंने खुद की ही जान लेने के लिए कातिल को हायर कर लिया था।
एंजेलिना जोली ने बनाया प्लान
दरअसल, हम जिसकी बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस एंजेलिना जोली हैं। जी हां, एंजेलिना जोली ने अपनी ही जान लेने के लिए एक हिटमैन को काम पर रखकर लिया था और ऐसा उन्होंने महज 22 साल की उम्र में किया था। बता दें कि एंजेलिना इन दिनों अपने पति और एक्टर ब्रैड पिट से तलाक के लिए गॉसिप टाउन में छाई हुई हैं। गौरतलब है कि लंबे समय तक दोनों साथ रहे और शादी भी कर चुके हैं, लेकिन साल 2019 में ही दोनों ने ऑफिशियली अपने अलग होने का ऐलान कर दिया था।
ऑस्कर तक नाम कर चुकी हैं एंजेलिना
वहीं, अगर एंजेलिना की बात करें तो आज वो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हालांकि अपने करियर के शुरुआत में हर इंसान को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है और ऐसा ही कुछ एंजेलिना के साथ भी हुआ। जी हां, आज ऑस्कर तक अपने नाम कर चुकी एंजेलिना को करियर के शुरुआती दिनों में कई परेशानियां झेलनी पड़ी और उस वक्त को खुद की ही जान लेना चाहती थी। इसके लिए एंजेलिना ने हिटमैन से बात भी कर ली थी और अपनी ही जान लेने के लिए उसे काम पर रखना चाहती थी।
हिटमैन से कर ली थी बात
इस बारे में बात करते हुए खुद एंजेलिना ने कहा भी था कि ये बात किसी को भी बेतुकी लगेगी, पर करियर के शुरुआत में कई चीजें ऐसी थी, जो समझ नहीं आ रही थी और तब मैं खुद का मर्डर करने के लिए किसी की तलाश कर रही थीं। एंजेलिना ने कहा कि न्यूयॉर्क में हिटमैन ढूंढना कोई बड़ी बात नहीं थी, यहां बहुत आसानी से हिटमैन मिल सकता है। एंजेलिना ने कहा अपनी मौत के लिे मैंने एक हिटमैन से बात भी कर ली थी और इस बारे में उसे सब बताया था। इस पर हिटमैन ने जवाब दिया था कि वो तुरंत कुछ नहीं कह सकते और इसके बारे में सोचने के लिए उन्हें कुछ समय चाहिए और कुछ टाइम के बाद वो उन्हें वापस बुलाएंगे।
क्यों लेना चाहती थी खुद की ही जान?
इस बारे में भी एंजेलिना ने खुलकर बात की और बताया कि मैं जब उस दौर से गुजर रही थी, तो मैं सुसाइड करना चाहती थी और तब मुझे लगता है कि मेरी मां या परिवार को ये बिल्कुल ना लगे कि वो मुझे वो सब कुछ नहीं दे सकें और इसलिए मैंने सुसाइड कर लिया। एंजेलिना का कहना था कि मेरा परिवार इस सदमे को नहीं झेल पाता और ना ही इससे उभर पाता और इससे बाहर आने के लिए उन्हें टाइम लगता। एंजेलिना ने आगे कहा कि हां अगर मेरा मर्डर होता, तो शायद वो लोग इस सदमे से जल्दी बाहर आ जाते, लेकिन अगर मैं सुसाइड करती, तो शायद इससे वो बाहर नहीं आ पाते। एंजेलिना ने कहा मेरा समय अच्छा था और मैंने सुसाइड नहीं किया।
यह भी पढ़ें- Surbhi Chandna पब्लिक में पति को कर रही थीं KISS, शर्म से पानी-पानी हुए Karan Sharma
संबंधित खबरें
21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
18 mins ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
59 mins agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
19 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
19 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
21 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
22 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
23 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
23 hrs agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
1 day ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines