Angela Jay Passes Away: मनोरंजन जगत से आए दिन शोक की खबरें आती रहती हैं। बीते दिन जहां ‘टाइटैनिक‘ (Titanic) के एक्टर बर्नार्ड हिल (Bernard Hill) के निधन से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा था। वहीं, अब मशहूर मॉडल और पूर्व पेज 3 गर्ल एंजेला जे का भी निधन हो गया है। एंजेला जे के निधन से हर कोई बेहद दुखी है और उनके लिए दुआ कर रहा है। अभी बर्नार्ड हिल के जाने का गम कम नहीं हुआ था कि एंजेला के निधन की खबर आ गई।
लंग्स कैंसर ने ली एंजेला की जान
जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि एंजेला जे को लंग्स कैंसर था और इस गंभीर बीमारी की वजह से बीते दिन उनकी जान चली गई। इस दौरान उनके पति केन भी उनके साथ थे। साल 1980 में एंजेला को ‘द सन’ के मुख्य पन्नों पर देखा गया था। एंजेला लींग्री ब्रांड गोस्सार्ड का भी चेहरा थीं और उन्होंने बॉक्सर हेनरी कूपर के साथ उनके ब्रूट आफ्टरशेव विज्ञापनों के लिए काम किया था।
Angela Jay
सुंदरलैंड में हुआ था एंजेला का जन्म
एंजेला जे के बारे में बात करते हुए पूर्व सन स्नैपर केन ने कहा कि सुंदरलैंड में जन्मी एंजेला को मैनचेस्टर जाने के बाद एक मॉडलिंग एजेंसी ने देखा था। उन्होंने आगे बताया कि तब उन्हें फील हुआ था कि वो वहां नहीं रह सकती और एक खनिक की पत्नी नहीं बन सकती और तब वो मैनचेस्टर चली गई और एक मॉडलिंग एजेंसी ने तब उसे देखा, वो इतनी सुंदर थी कि क्या ही कहा जाए। उसका चेहरा इतना चमक रहा था कि बिना तैयार हुए भी चमक रही थी।
Angela Jay
बेहद सुंदर भी एंजेला
जहां आम मॉडल तैयार होने के लिए दो घंटे का टाइम लेती हैं, वहीं, एंजेला बिना तैयार हुए भी बेहद सुंदर लग रही थी। पहली बार जब मैंने उसे देखा, तो उसने एक जीन्स और एक मैली-सी टी-शर्ट पहनी हुई थी और वह किसी सुंदर मॉडल की तरह ही बेहद सुंदर लग रही थी। तब मुझे लगा कि ये मेरे लिए बहुत है।
यह भी पढ़ें- Aamir Khan की ऑनस्क्रीन पत्नी ने टीवी पर दिया सबसे लंबा लिपलॉक सीन, बनी सिंगल मदर, पहचाना कौन?
संबंधित खबरें
बिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
1 hr agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
2 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
3 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
4 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
4 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
6 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
6 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
7 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
16 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines