Angad Bedi Emotional Post: सोमवार 23 अक्टूबर फिल्म और खेल इंडस्ट्री के लिए बेहद दुखद रहा। बीते दिन पूर्व इंडियन क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी ने दुनिया को अलविदा कह दिया।
पूर्व इंडियन क्रिकेटर का निधन 77 साल की उम्र में हुआ और उनके निधन से ना सिर्फ खेल और सिनेमा बल्कि पूरे देश में शोक की लहर है। बिशन सिंह बेदी के निधन से हर कोई बेहद दुखी है। वहीं, अपने पिता के निधन पर बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी भी बुरी तरह टूट गए है।
यह भी पढ़ें- फिल्मी गलियारों में ‘दशहरा’ की धूम, Alia Bhatt से लेकर Anupam Kher तक सेलेब्स ने दी बधाई
सोशल मीडिया शेयर किया पोस्ट
अपने पिता के निधन पर अंगद ने अपने सोशल मीडिया एक पोस्ट साझा की है, जिसमें वो बेहद इमोशनल नजर आए। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और अपने पिती की फोटो शेयर की है। साथ ही दूसरे फोटो में लिखा है कि हम सदमे में हैं और दुःख से उबर चुके हैं। हमें यह जानकर सांत्वना मिलती है कि उन्होंने एक समृद्ध, निडर और पूर्ण जीवन जिया, जिसने कई लोगों को प्रेरित किया।
अपने जीवन से कितनी पीढ़ियों को प्रेरित किया
उन्होंने आगे लिखा कि हमें सार्वजनिक और व्यक्तिगत रूप से प्राप्त प्रेम के प्रत्येक संदेश से प्रभावित हैं। उनके धैर्य, हास्य और विशाल हृदय का जश्न मनाने के लिए सभी को धन्यवाद। यह देखकर खुशी होती है कि पिताजी ने अपने जीवन से कितनी पीढ़ियों को प्रेरित किया। उनके जीवन का हर दिन अपने परिवार और आस्था के प्रति समर्पण और अपने वाहेगुरु की सेवा में व्यतीत होता था।
नेहा धूपिया ने भी शेयर किया पोस्ट
पोस्ट में आगे लिखा कि उन्होंने निर्भउ-निर्वैर जीवन जीने का प्रतीक बनाया और हमें यह जानकर सांत्वना मिली कि वह अब अपने प्रिय के साथ हैं। पिताजी, हम आपको अपने निडर नेता के रूप में पाकर धन्य हो गए। हम आपके आदर्श और आत्मसात करने के अनुसार जीने का प्रयास करेंगे। हमारा मार्गदर्शन करते रहें। अंगद के साथ बिशन सिंह बेदी की बहू नेहा धूपिया ने भी इस पोस्ट को शेयर किया है।
संबंधित खबरें
मर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 hr agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
2 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
7 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
7 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
8 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
8 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
10 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
18 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
19 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines