---विज्ञापन---

दोस्त Vibhu Raghave के बाद Aneri Vajani ने एक और करीबी को खोया, निधन से टूटा एक्ट्रेस का परिवार

Aneri Vajani Emotional Post: एक्ट्रेस अनेरी वजानी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस ने हाल ही में दोस्त को खोया है और अब उनके फैमिली मेंबर की डेथ हो गई है। एक्ट्रेस इस वक्त बेहद दुखी हैं और करीबी को खोकर टूट गई हैं।

---विज्ञापन---

Aneri Vajani Emotional Post: टीवी एक्ट्रेस अनेरी वजानी की जिंदगी में तूफान आ गया है। एक-एक कर उनके अपने उनका साथ छोड़कर जा रहे हैं। हाल ही में अनेरी वजानी ने अपने सबसे खास दोस्त को खोया है। एक्टर विभु राघवे की कुछ दिनों पहले ही कैंसर के कारण मौत हुई है। इस गम से अभी तक अनेरी वजानी उबर भी नहीं पाई थीं कि इतने में उनके अपने घर में मातम पसर गया। दोस्त के बाद अनेरी वजानी ने अब अपने घर के एक सदस्य को खो दिया है।

नहीं रहीं अनेरी वजानी की दादी

खुद अनेरी वजानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी है। अब अनेरी वजानी की दादी का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दादी के निधन से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में रिवील किया गया है कि 12 जून 2025 को अनेरी वजानी की दादी निर्मला वजानी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। साथ ही श्रद्धांजलि देते हुए उनके अंतिम संस्कार की जानकारी भी शेयर की गई है।

---विज्ञापन---

अंतिम संस्कार को लेकर दी जानकारी

इस पोस्ट में लिखा है कि अनेरी वजानी की दादी निर्मला वजानी का अंतिम संस्कार आज यानी 13 जून को सुबह 8:30 बजे किया गया है। इस पोस्ट के मुताबिक, निर्मला वजानी का अंतिम संस्कार दहानुकरवाड़ी हिंदू श्मशान, जीवन विद्या मिशन मार्ग, एम.जी. रोड के पास। शंकर पाड़ा, कांदिवली वेस्ट, मुंबई – 400067 में किया गया है। साथ ही ये दुआ की गई है कि उनकी दिवंगत आत्मा को स्वर्ग में जगह मिले। इसके अलावा अनेरी और उनके परिवार वालों ने उन सभी लोगों को इन्वाइट किया जो उनकी दादी को जानते थे और उन्हें प्यार करते थे। वो सभी लोग भी उन्हें आखिरी बार अलविदा कहने के लिए शामिल हुए थे।

Aneri Vajani

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 Tentative List: टॉप 10 पर्सनालिटीज हो सकती हैं सलमान खान के शो का हिस्सा, लिस्ट में कौन-कौन?

विभु राघवे के अंतिम संस्कार में टूट गई थीं अनेरी वजानी

अब दादी को खोने के बाद अनेरी वजानी का क्या हाल होगा? ये सोचकर फैंस भी उनकी चिंता में हैं। एक तरफ फैंस और सेलेब्स अनेरी वजानी की दादी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं, तो दूसरी तरफ उनकी फिक्र कर रहे हैं। आपको बता दें, विभु राघवे के अंतिम संस्कार से अनेरी वजानी के रोते हुए कई वीडियो वायरल हुए थे। एक्ट्रेस को इस तरह इमोशनल देखकर उनके चाहने वालों के भी दिल टूट गए थे।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 13, 2025 12:29 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola