आजकल फिल्मों की रि-रिलीज का सिलसिला चल रहा है। इस बीच सलमान खान और आमिर खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। जी हां, सलमान और आमिर खान की जोड़ी फिर से थिएटर्स में देखने को मिलेगी। फिल्म ‘अंदाज अपना-अपना’ को सिनेमाघरों में फिर से रि-रिलीज किया जा रहा है। आइए जानते हैं इससे जुड़ा लेटेस्ट अपडेट क्या है?
फिल्म ”अंदाज अपना-अपना”
दरअसल, सलमान खान और आमिर खान की फिल्म ”अंदाज अपना-अपना” की रि-रिलीज की जानकारी Andaz Apna Apna Official नाम के इंस्टाग्राम पेज ने दी है, जो इस फिल्म का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट है। इसको लेकर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें फिल्म का पोस्टर और इसकी रि-रिलीज डेट की जानकारी दी गई है। फिल्म ‘अंदाज अपना-अपना’ 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज की जाएगी।
लोगों ने जताई खुशी
जैसे ही जानकारी सामने आई तो फैंस खुशी से फूले नहीं समाए और लोगों ने कमेंट्स के जरिए अपनी खुशी जाहिर की। एक यूजर ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि मजा आ गया। दूसरे यूजर ने कहा कि सुपर एक्साइटेड। तीसरे यूजर ने कहा कि सुपर फिल्म। चौथे यूजर ने कहा कि मैं तैयार हूं। एक और यूजर ने कहा कि फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहेगा। इस तरह कमेंट्स के जरिए लोगों ने अपनी एक्साइटमेंट दिखाई है।
आमिर और सलमान एक साथ
गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ इस वक्त थिएटर्स में मौजूद है और फिल्म को अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है और इसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। वहीं, अगर आमिर खान की बात करें तो आमिर खान लंबे टाइम से बड़े पर्दे से दूर हैं और आमिर खान पर्दे पर आखिरी बार फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आए थे। वहीं, अब सलमान और आमिर दोनों एक साथ पर्दे पर दिखेंगे।
यह भी पढ़ें- क्यों आज तक नहीं बना ‘शोले’ का दूसरा पार्ट? राम गोपाल वर्मा ने किया खुलासा
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
3 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
5 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
6 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines