Anasuya Sengupta, Cannes 2024: आज 25 मई को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 समापन हो जाएगा। इस बार इस इवेंट में कई सितारों ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। जी हां, फिर चाहे वो बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय हो या फिर अदिती राव हैदरी या फिर नैन्सी त्यागी ही क्यों ना हो। अब इस लिस्ट में एक नाम और शामिल हो गया है। जी हां, कान्स 2024 में इतिहास रचने वाली अनसूया सेनगुप्ता, ऐसा करने वाली पहली भारतीय स्टार बन चुकी हैं। आइए आपको बताते हैं कि कान्स 2024 में अनसूया सेनगुप्ता ने क्या किया है और वो कौन हैं?
कान्स 2024 में रचा इतिहास
फ्रांस में चल रहे 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अनसूया सेनगुप्ता ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है। अनसूया सेनगुप्ता ने ‘द शेमलेस’ में अपने अभिनय के लिए ये अवॉर्ड अपने नाम किया है। बल्गेरियाई फिल्म निर्माता कॉन्स्टेंटिन बोजानोव द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म रेणुका (अनसूया द्वारा अभिनीत) की कहानी है, जो एक पुलिस वाले की हत्या के बाद दिल्ली के एक वेश्यालय से भाग जाती है। फिल्म में ओमारा शेट्टी भी अहम रोल निभा रही हैं।
खुशी से कुर्सी से उछल पड़ी थी
‘द कोलकाता’ को दिए एक इंटरव्यू में अनसूया ने इस बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि जब उन्हें पहली बार पता चला कि उनकी फिल्म कान्स में आने वाली है तो वो बेहद खुश हुई। उन्होंने कहा कि मुझे यह खबर तब मिली जब कॉन्स्टेंटिन ने मुझे कान्स के आधिकारिक चयनों की अनाउंसमेंट करने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस का लिंक भेजा था और जब हमारी फिल्म के नाम की घोषणा की गई तो मैं खुशी से कुर्सी से उछल पड़ी थी।
कौन हैं अनसूया सेनगुप्ता?
अनसूया सेनगुप्ता की बात करें तो उन्होंने मुंबई में एक प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में नाम कमाया है। अनसूया सेनगुप्ता मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली हैं और फिलहाल वो गोवा में रहती हैं। बता दें कि अनसूया ने नेटफ्लिक्स के शो ‘मसाबा मसाबा’ के सेट को भी डिजाइन किया था। आज अनसूया ने कान्स में इतिहास रचकर साबित कर दिया है कि सफलता किसी की मोहताज नहीं होती। हर कोई अनसूया की खूब तारीफ कर रहा है। अब भई उन्होंने इतना शानदार काम किया है, तो उनकी तारीफ तो होगी ही।
यह भी पढ़ें- Nancy Tyagi का सीलमपुर से Cannes 2024 तक का सफर: क्यों बनाया इतना बड़ा गाउन? इस शख्स की बदौलत छुआ आसमान
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
20 mins agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
50 mins ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 hr agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
20 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
23 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
23 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines