Ananya Pandey Net Worth: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और आर. माधवन की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में पहली बार अनन्या पांडे भी अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अनन्या ने अभी तक अपने करियर में कई फिल्में की हैं लेकिन उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास मुकाम हासिल नहीं कर सकी। कई बार एक्टिंग को लेकर भी उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा है। अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ एक्ट्रेस के करियर के लिए बड़ा मौका है, जो उनकी कमाई में बढोतरी भी हो सकती है। उससे पहले आइए जानते हैं अनन्या पांडे की नेटवर्थ।
करोड़ों रुपये की मालकिन हैं अनन्या
एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे अभी सिर्फ 26 साल की हैं लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 74 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। कथित तौर पर एक्ट्रेस हर महीने 60 लाख और एक साल के अंदर करीब 7 करोड़ रुपये कमाती हैं। इसी साल अनन्या अपने नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हुई हैं, जिसे शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है।
अनन्या का कार कलेक्शन
अनन्या पांडे को कार का काफी शौक है। उनके गैराज में रेंज रोवर स्पोर्ट से लेकर BMW 7 सीरीज और मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास तक की लग्जरी कारें शामिल हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अनन्या का सोर्स ऑफ इनकम फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट भी है। इसके अलावा फ्रांसीसी लग्जरी ब्रांड चैनल ने इंडिया के लिए अनन्या को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। हालांकि इस चैनल के अलावा भी एक्ट्रेस कई इंटरनेशनल ब्रांड के साथ जुड़ी हुई हैं।
यह भी पढ़ें: एडवोकेट नेविल मैककिनले कौन? ‘केसरी: चैप्टर 2’ में आर. माधवन ने निभाया जिनका किरदार
‘केसरी चैप्टर 2’ से कमाई में बढोतरी
अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ अनन्या पांडे के करियर में काफी अहम योगदान दे सकती है। फिल्म के पहले पार्ट ‘केसरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था। अगर ‘केसरी चैप्टर 2’ ब्लॉकबस्टर साबित होती है तो अनन्या पांडे को फिल्म की कमाई से एक हिस्सा मिल सकता है, जो उनकी नेट वर्थ में इजाफा कर सकता है। आमतौर पर देखा जाता है कि फिल्म ब्लॉकबस्टर होने के बाद स्टार्स अपनी फीस बढ़ा लेते हैं। ‘केसरी चैप्टर 2’ ब्लॉकबस्टर हुई तो अनन्या भी अपनी फीस बढ़ा सकती हैं। खैर ये अभी कहना जल्दबाजी होगा।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
11 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
12 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
12 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
13 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
13 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
14 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
15 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
16 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines