Ananya Panday Dances With Father Chunky Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन सिस्टर अलाना पांडे और इवोर मैकक्रे गुरुवार को मुंबई में शादी कर एक-दूजे के हो गए हैं।
अलाना पांडे ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफेंड इवोर मैकक्रे से शादी की है, जिसके फोटोज अब सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसके पहले कपल के हल्दी, मेहंदी और ब्राइडल शॉवर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो रही थी। अब अलाना की वेडिंग सेरेमनी से अनन्या पांडे का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं।
‘सात समंदर पार’ पर अनन्या पांडे ने किया डांस
वायरल हो रहे वीडियो में अनन्या अपने डैड चंकी पांडे और कजिन अहान पांडे के साथ ‘सात समंदर पार (Saat Samundar Paar)’ गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस कर रही हैं। साथ ही वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि साड़ी पहने अनन्या पहले अहान के साथ डांस करती हैं और फिर अपने पिता चंकी पांडे के साथ जमकर डांस करती हैं।
सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है अनन्या के डांस का वीडियो
अब अनन्या पांडे और चंकी पांडे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। साथ ही फैंस भी इस वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि “एक नंबर गर्ल सुपर। आपके डैड हीरो हैं।” तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि “बहुत प्यार जोड़ी पिता और बेटी की।”
बहन की शादी में इस लुक में नजर आई अनन्या पांडे
बता दें कि अनन्या पांडे ने अपनी कजिन बहन की शादी में मनीष मल्होत्रा की प्लम ब्लू साड़ी पहनी थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी। अनन्या ने अपने इस लुक के फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है और कैप्शन में लिखा है कि “लड़की वाले तैयार है!” इतना ही नहीं बल्कि अनन्या ने इसी साड़ी में ही अपने पिता और भाई के साथ डांस भी किया हैं। साथ ही अब अनन्या का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं और फैंस भी इसपर खूब कमेंट्स कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines