Alanna Panday Wedding : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन सिस्टर अलाना पांडे और इवोर मैकक्रे गुरुवार को मुंबई में शादी कर एक-दूजे के हो गए हैं।
अलाना पांडे ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफेंड इवोर मैकक्रे से शादी की है, जिसके फोटोज अब सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसके पहले कपल के हल्दी, मेहंदी और ब्राइडल शॉवर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो रही थी।
अलाना पांडे और इवोर मैकक्रे की शादी के फोटोज हो रहे वायरल
अपनी कजिन की शादी में अनन्या पांडे अपने माता-पिता चंकी पांडे और भावना पांडे के साथ गई थी। इतना ही नहीं बल्कि इस शादी में मनीष मल्होत्रा, जैकी श्रॉफ, सलमान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री सहित तमाम सेलेब्स ने शिरकत की हैं। साथ ही अब अलाना पांडे और इवोर मैकक्रे की शादी के फोटोज सामने आ गए हैं, जो जमकर वायरल हो रहे हैं।
अलाना ने पहना आइवरी कलर का लहंगा
अलाना पांडे ने अपनी शादी के लिए आइवरी कलर का लहंगा पहना था, जिसमें अलाना बला की खूबसूरत लग रही थी। इतना ही नहीं बल्कि अलाना के दूल्हे राजा ने भी अपनी दुल्हनियां से ट्विनिंग करते हुए ‘शेरवानी’ पहनी थी जिसमें वे काफी जंच रहे थे।
आलिया कश्यप ने भी शेयर किए शादी के फोटोज
इसके साथ ही अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम पर अलाना पांडे और इवोर मैकक्रे की शादी के कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इन फोटोज में साफ देखा जा सकता है कि अलाना और इवोर स्टेज पर एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं और फोटोग्राफर न्यूली वेड कपल की तस्वीर क्लिक कर रहा है।
शादी की थीम व्हाइट और गोल्डन
बता दें कि अपनी शादी में अलाना और इवोर ने व्हाइट फ्लॉवर्स की वरमाला एक दूसरे को पहनाई थी। साथ ही वेन्यू की डेकोरेशन ब्यूटिफुल लाइट्स, व्हाइट फ्लावर्स और कंट्रास्टिंग ग्रीन बोटानिकल से की गई थी। कपल की शादी के फोटोज को देखकर लग रहा है कि इनकी शादी की डेकोर की थीम व्हाइट और गोल्डन थी।
अनन्या पांडे ने पहनी प्लम ब्लू साड़ी
इसके साथ ही अनन्या पांडे ने भी इस शादी में मनीष मल्होत्रा की प्लम ब्लू साड़ी पहनी थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी। अनन्या ने अपने इस लुक के फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है और कैप्शन में लिखा है कि “लड़की वाले तैयार है!”
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
8 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
9 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
9 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
10 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
10 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
11 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
13 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines