Ananya Panday Celebrate Birthday With Aditya Roy Kapur: बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों प्यार की हवा चल रही है। जहां नज़र जाएगी वहीं आपको रोमांस देखने को मिलेगा। बीते कुछ दिनों से रूमर्ड लव बर्ड्स अनन्या पांडे (Ananya Panday) और पॉपुलर बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) भी इन्हीं वजहों से चर्चाओं में बने हुए हैं। इन्हें लगातार साथ में स्पॉट किया जा रहा है। हाल ही में इस कपल को डिनर डेट पर देखा गया था। वहीं, अब इनके साथ में विदेश जाने की खबर सामने आई है।
यह भी पढ़ें: Koffee with Karan Season 8 के अगले गेस्ट के नाम से उठा पर्दा, Karan Johar ने रिवील किए सिब्लिंग्स के नाम!
मुंबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल
दरअसल, कल अनन्या पांडे का बर्थडे है। एक्ट्रेस कल 25 साल की होने वाली हैं, ऐसे में अब वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ इस दिन को और भी स्पेशल बनाने के लिए वेकेशन पर निकल गई हैं। ऐसा एक वीडियो का दावा है कि अनन्या और आदित्य अब साथ में बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं। अब इस रूमर्ड कपल अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है। इन दोनों की मुंबई एयरपोर्ट से कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अनन्या का बर्थडे मनाने के लिए ये दोनों मालदीव गए हैं।
अलग-अलग निकला रूमर्ड कपल
वैसे तो इन दोनों ने चालाकी दिखाते हुए अलग-अलग एयरपोर्ट जाने का फैसला किया। लेकिन यूजर्स इतने भी बेवकूफ नहीं हैं कि उन्हें कुछ समझ न आए। बस धुंआ देखते ही सभी लोगों को आग कहां लगी है ये समझ आ गया। बता दें, अनन्या जहां एयरपोर्ट पिंक टॉप और डेनिम जींस में पहुंची थीं। वहीं, आदित्य इस दौरान ग्रे टीशर्ट में दिखाई दिए। कैजुअल लुक में ये कपल काफी अट्रैक्टिव लग रहा था। ऐसे में फैंस मालदीव से इनकी तस्वीरें वायरल होने का इंतज़ार कर रहे हैं।
पहले भी वायरल हुईं रोमांटिक फोटोज
पिछली बार जब ये दोनों छुट्टियां मनाने गए थे तब इनकी सोशल मीडिया पर कई रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए थे। हालांकि, अभी तक इस कपल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया है। लेकिन इन्हें हमेशा साथ देखकर फैंस मान चुके हैं कि अनन्या और आदित्य एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वैसे भी खुद अनन्या ने करण जौहर (Karan Johar)के शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) में रिवील किया था कि उन्हें आदित्य रॉय कपूर अट्रैक्टिव लगते हैं। बस इसके बाद से ही इनके अफेयर की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं।
संबंधित खबरें
प्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
4 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
5 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
6 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
8 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
9 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
18 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
19 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
20 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines