Ananya Panday Superstitions: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अभी महज 25 साल की हैं और वो बॉलीवुड में अपने कदम तेजी से जमा रही हैं। ओटीटी पर भी आजकल अनन्या पांडे ही छाई हुई हैं। उनकी कई फिल्में सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं, चाहे वो ‘खो गए हम कहां’ (Kho Gaye Hum Kahan) या फिर ‘CTRL’। उनकी ये फिल्में धीरे-धीरे उन्हें लोगों से जोड़ रही हैं। दरअसल, अनन्या हर फिल्म में बेहद मॉडर्न दिखती हैं और आज की जनरेशन को दर्शाती हैं। लेकिन असल जिंदगी में भी वो इतनी ही मॉडर्न हैं?
अनन्या पांडे ने अंधविश्वास पर किया खुलासा
अब अनन्या पांडे को लेकर एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसके बाद उनके फैंस को भी यकीन नहीं होगा। इतनी मॉडर्न लड़की असल जिंदगी में किन चीजों पर विश्वास रखती है वो वाकई हैरान कर देने वाला है। दरअसल, अब खुद अनन्या पांडे ने रिवील किया है कि वो अंधविश्वासी हैं। उनके घर पर कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो बेहद सूपर्स्टिशस हैं। कहीं न कहीं अनन्या भी उन अंधविश्वास में विश्वास रखती हैं। अब इन दावों में कितना दम है ये तो उन दो खुलासे से रिवील होगा जो खुद एक्ट्रेस ने किए हैं।
कैसे नजर उतरवाती हैं एक्ट्रेस?
अनन्या पांडे ने बताया है कि वो हफ्ते में एक बार अपनी नजर जरूर उतरवाती हैं। पहले वो अपनी मां के कहने पर ये सब करती थीं, लेकिन अब वो भी इस अंधविश्वास पर यकीन करने लगी हैं। कई बार इस बात का खुलासा हो चुका है। अब एक बार फिर अनन्या ने अपने नए बयान में कहा है, ‘मैं हर हफ्ते अपनी नजर उतरवाती हूं। मेरी घर पर काम करने वाली एक महिला मिर्ची से कुछ करती हैं। अगर मिर्ची की बहुत तेज स्मेल आती है तो इसका मतलब है आपको नजर लगी है। अगर मिर्ची बहुत ज्यादा जलती है तो भी आपको नजर लगी है। इसके पीछे क्या साइंस है मुझे नहीं पता।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के तीसरे कंटेस्टेंट का फेस रिवील, इस हसीना का Salman Khan के शो से प्रोमो जारी
बिना ये काम किए घर से बाहर नहीं भेजती एक्ट्रेस की मां
इसके अलावा अनन्या ने एक और चीज बताई है जो उनकी मम्मी उनके साथ करती हैं। अनन्या बोलीं, ‘यहां आने से पहले मेरी मां ने मेरे कान के पीछे दो काले डॉट्स लगा दिए थे। सबको लगता है कि मैं नहाती नहीं हूं या मेरे कान के पीछे कुछ गंदा लगा है, लेकिन मेरी मां इसे बार-बार लगाती रहती हैं।’ यानी अनन्या की मम्मी उनके काला टीका लगाकर ही घर से बाहर भेजती हैं। अब अनन्या की इन बातों से पता चल रहा है कि वो भी इन सब चीजों में मानती हैं।
संबंधित खबरें
Box Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
2 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
8 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
10 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
10 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
11 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
13 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
13 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
15 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
17 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines