दिवंगत एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान अपने एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। बीते दिनों इंस्टाग्राम पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ जिसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी। इस वीडियो में एक्टर ने बॉलीवुड को फेक और रूड बताते अर्जुन कपूर, अनन्या पांडे, शनाया कपूर जैसे स्टार्स के नाम लिए थे। इस वीडियो को देखने के बाद बाबिल के फैंस भी दंग रह गए थे कि क्या उन्हें इंडस्ट्री में उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था? कुछ लोग उनके स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता में आ गए थे।
खैर इन सब के बीच अनन्या पांडे का रिएक्शन सामने आया है। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट के जरिए बाबिल के लिए अपना प्यार भेजा है। उनके अलावा एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने भी बाबिल को मोरल सपोर्ट किया है।
क्या बोलीं अनन्या पांडे?
एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बाबिल खान की उस पोस्ट को शेयर किया है, जिसमें एक्टर ने कहा था कि उनके वीडियो का गलत मतलब निकाला गया है। बाबिल ने कहा था कि ये सभी उनके साथी हैं, जिनकी वह तारीफ करते हैं और सोचते हैं कि वह बॉलीवुड को आगे ले जा सकते हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अनन्या पांडे ने लिखा, ‘बाबिल तुम्हारे लिए सिर्फ प्यार और पॉजिटिव एनर्जी.. हमेशा तुम्हारे साइड में हूं।’
यह भी पढ़ें: Good Bad Ugly की OTT रिलीज पर आया अपडेट, कब और कहां होगी स्ट्रीम?
रिद्धि डोगरा का आया रिएक्शन
उधर, एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने भी बाबिल खान के वायरल वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘इंडस्ट्री एक प्रतिस्पर्धी जगह है और ये सरल लोगों के लिए नहीं है।’ एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वह बाबिल खान के इमोशन को फील कर पा रही हैं। वह उम्मीद करती हैं कि बाबिल हमेशा ऐसे लोगों के साथ रहें जो उन्हें प्यार और सुरक्षित महसूस करवाते हों।
रिद्धि डोगरा ने आगे कहा कि बाबिल खान जैसे बेहतरीन एक्टर को ध्यान आकर्षित करने के लिए रोने की जरूरत नहीं थी। एक्ट्रेस ने अन्य पोस्ट में लिखा, ‘मुझे उम्मीद है कि लोग दयालु हो सकते हैं। अपने कमेंट्स पर ध्यान दें। कोई भी व्यूज के लिए नहीं रोता है। कोई ऐसा व्यक्ति नहीं जो कैमरे पर बहुत अच्छा काम कर सकता है। मेंटल अवेयरनेस यहीं से शुरू होती है। किसी ऐसी चीज के लिए दयालु होना जो आपको समझ आए या न आए। ये देखकर थक गई हूं कि दुनिया कितनी मुश्किल हो गई है।’
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
17 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
21 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
21 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
22 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
23 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
23 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines