Ananya Panday Top Controversies: अनन्या पांडे (Ananya Panday) के लिए आज का दिन बेहद खास है। सिर्फ इसलिए नहीं क्योंकि वो अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर के साथ छुट्टियां मनाने के लिए विदेश पहुंची हैं। बल्कि इसलिए भी क्योंकि आज एक्ट्रेस का जन्मदिन है और आज वो 25 साल की हो गई हैं। इतनी छोटी उम्र में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर लिया है और काफी कामयाबी भी हासिल कर ली। लेकिन अब तक अनन्या का नाम सिर्फ अपने काम से नहीं बल्कि अपनी कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से ज्यादा लाइमलाइट में रहा है। तो चलिए एक्ट्रेस के बर्थडे पर जानते हैं उनको लेकर अब तक कौन-कौन से विवाद हो चुके हैं।
जब कंगना ने साधा निशाना
अनन्या की ट्रोलिंग की शुरुआत तब हुई थी जब एक्ट्रेस पहली बार कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में पहुंची थीं। इस दौरान जब उनसे उनके स्पेशल टैलेंट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि वो अपने ज़ुबान से अपने नाक को टच कर सकती हैं। इसके बाद उन्होंने ये करके भी दिखाया था। अन्य को ऐसा करते देख सोशल मीडिया यूजर्स ने तो उनका मजाक बनाया ही साथ ही बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (KANGANA RANAUT)ने भी उनकी खुलेआम खिल्ली उड़ाई थी। पहले कंगना ने सोशल मीडिया पर अनन्या को बॉलीवुड बिम्बो बुलाया और बाद में कपिल के ही शो पर अनन्या की टांग खींच दी।
अनन्या पांडे की स्ट्रगल
अनन्या ने एक बार न्यूकमर्स संग एक इंटरव्यू में अपनी स्ट्रगल पर बात की थी। नेपोटिज्म (Nepotism) पर उस वक़्त मुद्दा काफी गरमा गया था। दरअसल, अनन्या ने कहा था कि स्टार किड्स को भी स्ट्रगल करना पड़ता है। अनन्या ने ये भी कहा था कि मेरे डैड ने कभी धर्मा फिल्म में काम नहीं किया, वो कभी ‘कॉफी विद करण’ में नहीं गए। इसलिए उनकी जर्नी इतनी भी आसान नहीं थी जितना लोगों को लगता है। अनन्या के इस स्ट्रगल पर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) के कमेंट ने उन्हें ट्रोल कर दिया था। सिद्धांत ने कहा था ‘जहां हमारे सपने पूरे होते हैं, वहां इनका स्ट्रगल शुरू होता है।’
ड्रग्स केस में आया नाम
इसके अलावा अन्य एक बार बड़ी कंट्रोवर्सी में फैंस गई थीं। आर्यन खान (Aryan Khan) ड्रग्स केस में उनका नाम भी ही सामने आया था। दरअसल, आर्यन खान के साथ उनकी कुछ चैट वायरल हुई थी जिसमें ये दोनों ड्रग्स को लेकर बातें कर रहे थे। इसके बाद अनन्या पांडे NCB ने निशाने पर आ गयीं थी। इस केस में अनन्या से पूछताछ भी की गई। जिसके चलते एक बार फिर एक्ट्रेस सोशल मीडिया यूज़र्स के निशाने पर आ गई थीं। वहीं, उनका और आर्यन खान का ब्रेकअप भी उन्हें चर्चाओं में ले आया था। दरअसल, एक्ट्रेस सुहाना खान (Suhana Khan) की बेस्ट फ्रेंड है और आर्यन को वो डेट कर चुकी हैं। लेकिन कई बार पार्टी में आर्यन-अनन्या को इग्नोर करते दिखाई दिए। इसके बाद एक्ट्रेस का लोगों ने खूब मज़ाक उड़ाया था।
संबंधित खबरें
चेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
43 mins ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
3 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
5 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
6 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
7 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
7 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
8 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
8 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
21 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines