Ananya Panday on Bollywood actors catfights: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों खूब चर्चा में है। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई है।
हाल ही में अनन्या की फिल्म ‘खो गए हम कहां’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिला है। इस बीच अब अनन्या ने बॉलीवुड एक्ट्रेस की कैटफाइट पर बात की है।
यह भी पढ़ें- ‘आज हिलेगी सारी दुनिया….’, रिलीज हुआ शाहिद कपूर-कृति सेनन का Laal Peeli Akhiyaan गाना
आलिया भट्ट ने फोन किया
हाल ही में News18 को दिए एक इंटरव्यू में अनन्या ने कहा कि जब मेरी फिल्म ‘खो गए हम कहां’ नेटफ्लिक्स पर आई, तो आलिया भट्ट, कृति सेनन जैसी कई अभिनेत्रियों ने मुझे फोन किया और मैसेज किए। उन्होंने इस फिल्म पर अपना रिएक्शन दिया। अनन्या ने कहा कि मुझे लगता है कि ये सिर्फ एक बाहरी धारणा है और ऐसा नहीं है कि महिलाएं एक-दूसरे को सपोर्ट नहीं करती हैं। बल्कि अगर फिल्म में एक से ज्यादा हीरोइन है, तो वो मुझे ज्यादा पसंद आती है।
मुझे उन फिल्मों में काम करना पसंद है, जिनमें दो एक्ट्रेसेस हो
उन्होंने आगे कहा कि मुझे इस तरह की फिल्में करना पसंद हैं, जिनमें दो एक्ट्रेसेस हो। मैंने तारा सुतारिया (स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2), भूमि पेडनेकर (पति पत्नी और वो), दीपिका पादुकोण (गहराइयां) के साथ फिल्म में काम किया है और ये बेहद शानदार अनुभव है। इसके बाद जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि उन्होंने अपनी फिल्म की सक्सेस को कैसे सेलिब्रेट किया, तो उन्होंने कहा कि जब फिल्म रिलीज हुई तो पूरी टीम ने खुशी मनाई। हालांकि मैंने कुछ अलग तरीके से फिल्म की सक्सेस का जश्न मनाया।
पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में अनन्या
बता दें कि इन दिनों अनन्या अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। दरअसल, खबरें हैं कि अनन्या पांडे, ऑदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों को कई बार एक साथ देखा जा चुका है, लेकिन दोनों ने अभी तक इस पर कोई रिएक्ट नहीं किया है। वहीं, फैंस बेसब्री से इस खुशखबरी के ऑफिशियल रिवील होना का इंतजार कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि दोनों कब इसे फैंस के साथ शेयर करेंगे?
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
15 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
15 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
18 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
19 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
19 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
21 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
21 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
22 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines