---विज्ञापन---

Ananya Panday ब्रेकअप के बाद कर रही हैं अच्छे लड़के की तलाश? फोटोज में मिला सबूत

Ananya Panday New Post: अनन्या पांडे ने आज एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें एक्ट्रेस कुछ ऐसा कर रही हैं जिसे देख लग रहा है कि वो एक ऐसे पार्टनर की तलाश में हैं जिसके लिए वो अब भगवान से दुआ मांग रही हैं।

---विज्ञापन---

Ananya Panday New Post: अनन्या पांडे को लेकर हाल ही में कई तरह की खबरें सामने आई हैं। एक्ट्रेस ने अभी-अभी ब्रेकअप का दर्द झेला है। उनका और आदित्य रॉय कपूर का ब्रेकअप हुए अभी ज्यादा समय नहीं बीता है। हालांकि, आदित्य से अलग होते ही एक्टेस का नाम एक पूर्व मॉडल के साथ जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि अनन्या पांडे को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में ही अपना नया पार्टनर मिल गया। हालांकि, अभी तक अनन्या ने इन रिपोर्ट्स को कंफर्म नहीं किया है।

अनन्या कर रही हैं नए पार्टनर की तलाश?

दूसरी तरफ अब ऐसा लग रहा है कि अनन्या एक अच्छे पार्टनर की तलाश कर रही हैं। एक्ट्रेस को अपनी लाइफ में कोई ऐसा लड़का चाहिए जिसके लिए उन्हें अब भगवान के सामने हाथ जोड़ने पड़ गए हैं। अब अचानक ऐसी खबरें क्यों सामने आ रही हैं इसके पीछे एक बड़ा कारण है। दरअसल, खुद अनन्या पांडे ने जाने-अनजाने में इन अफवाहों को हवा दे दी है। उनका लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट इसी ओर इशारा कर रहा है। ऐसा अब अनन्या ने क्या शेयर किया है चलिए जानते हैं।

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें

दरअसल, अब अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 2 तस्वीरें पोस्ट की हैं। वो घर में पूजा करते हुए नजर आ रही हैं। अनन्या ने इंडियन आउटफिट में हाथ जोड़ते हुए पोज दिया है। साथ ही उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘श्रवण सोमवार।’ अब सोमवार को सावन के महीने में अक्सर लड़कियां अच्छे लड़के को पाने के लिए ही पूजा पाठ करती हैं। हो सकता है कि अनन्या भी शायद इसी वजह से घर में पूजा पर ध्यान लगा रही हों।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंट हैं Shraddha Arya? शादी के 3 साल बाद Kundali Bhagya एक्ट्रेस को लेकर आई गुड न्यूज

फोटोज हुईं वायरल

अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस एक्ट्रेस को इस संस्कारी लुक में देखकर उनकी तारीफें कर रहे हैं। अनन्या की फोटोज पर लाइक्स और कमैंट्स की बाढ़ आ चुकी है। अब उन्हें उनकी पूजा का फल तो मिलेगा साथ ही फैंस का प्यार भी मिलेगा। अनन्या के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही एक फिल्म में नजर आने वाली हैं। हाल ही में उनकी फिल्म CTRL की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हुई है।

First published on: Aug 12, 2024 05:00 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola