Ananya Panday की लाइफ हुई आउट ऑफ कंट्रोल? Netflix पर जारी हुए इस वीडियो को देखें

Ananya Panday New Project: अनन्या पांडे की लाइफ आउट ऑफ कंट्रोल हो गई है। अब वो कैसे इसे ठीक करेंगी इसे देखने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल, अब उनकी नई फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस हुई है।

Ananya Panday New Project

Ananya Panday New Project

Ananya Panday New Project: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे जल्द ही एक धमाकेदार फिल्म लेकर आने वाली हैं। ‘खो गए हम कहां’ से अनन्या की एक्टिंग को अब पसंद किया जाने लगा है। जब-जब उनकी फिल्में सीधा ओटीटी पर आती हैं तो अनन्या कमाल कर देती हैं। ऐसे में अब उनके एक और मास्टरपीस के लिए आप तैयार हो जाइए। जल्द ही अनन्या की नई फिल्म आ रही है और अब उसका अनाउंसमेंट वीडियो भी शेयर कर दिया गया है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर इस फिल्म में क्या है और ये कब आ रही है?

कब और कहां रिलीज होगी अनन्या की अपकमिंग फिल्म?

बता दें, अनन्या की अगली फिल्म जिसका टाइटल CTRL है वो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। अब इस साइबर थ्रिलर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा रहा है ये आप जानते हैं, लेकिन किस तारीख पर ये भी आपको बता देते हैं। अब इस फिल्म को इस साल 4 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। अनाउंसमेंट वीडियो की बात करें तो ये काफी इंटरेस्टिंग है और इसमें कुछ ऐसा दिखाया गया है जिसके बाद आप एक बार फिर सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।

साइबर थ्रिलर में अनन्या ने विहान संग किया रोमांस

अनाउंसमेंट वीडियो में एक खास सवाल उठाया गया है और आज कल के लोगों को रियलिटी चेक दिया गया है। वीडियो में अनन्या पांडे के अलग-अलग अवतार दिख रहे हैं। वो एक्टर विहान सामत (Vihaan Samat) के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। दोनों साथ में ढेर सारी मस्ती करते हुए अपनी जिंदगी खुशी-खुशी जीते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन फिर अचानक अनन्या काफी परेशान दिख रही हैं। इस वीडियो में लोगों से एक खास सवाल करते हुए उन्हें चेतावनी दी गई है।

वीडियो देख फैंस के मन में उठेंगे सवाल

CTRL के वीडियो में लिखा है, ‘आपको लगता है कि आप अपनी खुशी, अपने रिलेशनशिप्स, अपने जीवन की खुशियों के कंट्रोल में हैं, फिर से सोचें, CTRL 4 अक्टूबर 2024 को आ रही है।’ अब इस थ्रिलर फिल्म की अनोउंसमेंट वीडियो ने ही फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। फिल्म में अनन्या कैसे टेक्नोलॉजी की वजह से आने वाली मुश्किलों का सामना करेंगी ये देखना मजेदार होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ