बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म केसरी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्मेंस करते हुए सभी का ध्यान खींचा है। फिल्म में उनके किरदार दिलरीत गिल को काफी सराहना मिल रही है। वहीं प्रोफेशनल लाइफ में मिली इस कामयाबी के बीच अनन्या की पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में आ गई है।
अनन्या की रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग लंच डेट
दरअसल अनन्या को हाल ही में मुंबई में एक कूल लंच डेट पर देखा गया जहां उनके साथ मौजूद थे उनकी बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान और चर्चित रूमर्ड बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लांको। तीनों को एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया, जहां से उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
हालांकि वॉकर और अनन्या ने साथ आने से परहेज किया। वॉकर अलग गाड़ी में पहुंचे और जाते वक्त भी उन्होंने यही तरीका अपनाया। ये पहली बार है जब इन दोनों को मुंबई में एक ही फ्रेम में साथ देखा गया है, जिससे उनके रिश्ते की अटकलें और तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों ने अब तक अपने रिलेशन को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है।
सिंपल और कूल लुक में नजर आईं अनन्या
स्टाइल की बात करें तो अनन्या इस मौके पर बेहद सिंपल और कूल लुक में नजर आईं। उन्होंने व्हाइट टैंक टॉप के साथ आरामदायक ट्राउजर पहना था। वहीं, वॉकर ने सफेद टी-शर्ट, ब्राउन कार्गो और बेसबॉल कैप में कैजुअल लेकिन स्टाइलिश लुक अपनाया। सुहाना खान ने भी अपने ट्रेडमार्क क्लासी अंदाज में एंट्री ली।
अनन्या पांडे का प्रोफेशनल फ्रंट
प्रोफेशनल फ्रंट पर बात करें तो अनन्या की केसरी 2 लगातार अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म के दूसरे वीकेंड में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा अनन्या अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर भी काफी बिजी हैं। वो जल्द ही चांद मेरा दिल में ‘किल’ फेम लक्ष्य के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा, वो कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘तू मेरी, मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जिसे समीर विद्वांस डायरेक्ट कर रहे हैं।
साफ है कि अनन्या पांडे इस समय न सिर्फ स्क्रीन पर बल्कि अपनी रियल लाइफ में भी चमक बिखेर रही हैं। उनकी हर एक गतिविधि अब फैंस और मीडिया की निगाहों में है। जहां उनके अभिनय को लेकर तारीफें मिल रही हैं, वहीं उनकी लव लाइफ को लेकर भी चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं।
यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंट Kiara Advani को क्लिक करने पर भड़के पति Sidharth Malhotra, पैप्स को लगाई डांट
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
5 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
9 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
9 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
10 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
11 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
12 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
12 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
13 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines