हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Ananya Panday ने Forbes 30 में मारी एंट्री, Ishaan Khatter को भी मिला अचीवमेंट

अनन्या पांडे और ईशान खट्टर दोनों ने ही बड़ा अचीवमेंट हासिल किया है और इस वक्त दोनों स्टार्स लाइमलाइट में बने हुए हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?

विज्ञापन
अनन्या पांडे और ईशान खट्टर का नाम शामिल।

अनन्या पांडे को हाल ही में फिल्म ‘केसरी 2’ में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने बेहद शानदार एक्टिंग की और लोगों को उनका किरदार बेहद पसंद भी आया। वहीं, अब अनन्या के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। जी हां, अनन्या पांडे ने अपने नाम एक और बड़ा अचीवमेंट कर लिया है। ना सिर्फ अनन्या बल्कि ईशान खट्टर का नाम भी इसमें शामिल है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

30 अंडर 30

दरअसल, फोर्ब्स (इंटरनेशनल बिजनेस मैगजीन) की 30 अंडर 30 की एशिया लिस्ट में अनन्या पांडे का नाम शामिल हो गया है। जी हां, हाल ही में फोर्ब्स ने अपनी 30 अंडर 30 की एशिया लिस्ट जारी की है। फोर्ब्स की इस लिस्ट में 30 साल से कम उम्र के अलग-अलग फील्ड के युवा लोगों के नाम शामिल होते हैं। वहीं, साल 2025 में फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया लिस्ट में अनन्या पांडे ने भी एंट्री मार ली है।

ईशान खट्टर का नाम भी शामिल

अनन्या पांडे के इस अचीवमेंट से उनके फैंस भी बेहद खुश हैं और एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं। इसके अलावा अगर ईशान खट्टर की बात करें तो फोर्ब्स 2025 की लिस्ट में उनका नाम भी शामिल हुआ है। बता दें कि हाल ही में ईशान को ‘रॉयल्स’ वेब सीरीज में देखा गया है। लोगों ने उनकी इस सीरीज को भी खूब प्यार दिया है। गौरतलब है कि ईशान खट्टर कई हिंदी फिल्मों और इंग्लिश वेब सीरीज में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं।

विज्ञापन

सिंगर अनुव जैन

वहीं, अब फोर्ब्स 2025 की लिस्ट में शामिल होकर ईशान ने अपने नाम एक और बड़ा अचीवमेंट कर लिया है। हालांकि, ईशान लंबे टाइम से लाइमलाइट से दूर हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने ये अचीवमेंट हासिल किया है और इससे लोगों को थोड़ी हैरानी भी हो रही है। साथ ही फोर्ब्स की लिस्ट में सिंगर अनुव जैन का नाम भी शामिल है।

यह भी पढ़ें- शेख हसीना का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस Nusraat Faria अरेस्ट, क्या है मामला?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola