Ananya Panday: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की मोस्ट अवेटेड सीरीज ‘कॉल मी बे’ (Call Me Bae) का ट्रेलर आज लॉन्च हो चुका है। इस वेब सीरीज के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अनन्या एकदम कूल अंदाज में नजर आईं। एक्ट्रेस अपने कपड़ों से सभी का दिल जीत रही हैं। खासकर Gen Z उनके स्टाइल को फॉलो कर रहे हैं। इसी बीच अब जो उन्होंने पहना है अब उसके हर तरफ चर्चे हो रहे हैं। उन्होंने फैशन तो फॉलो किया, लेकिन उनसे एक ऐसी चूक हो गई जिसके बाद अब वो जल्द ही सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो सकती हैं।
जल्दबाजी में अनन्या ने कर दी गलती!
बता दें, आज जब अनन्या पांडे अपनी सीरीज के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचीं तो उनका स्टाइल और फैशन गेम ऑन पॉइंट दिखा। शार्ट ड्रेसेस और ग्लैमरस गाउन को छोड़ अनन्या इस इवेंट में कम्फर्टेबल कपड़ों में नजर आईं। एक्ट्रेस ने कूल सा टैंक टॉप पहना था और उनके साथ कलरफुल जेगिंग भी कैरी की थी। अनन्या ने हाई हील्स के साथ अपने इस लुक को कम्पलीट किया। लेकिन जब वो सोफे पर करण जौहर के साथ बैठीं तो कुछ ऐसा दिख गया जिसके बाद अब वो ट्रोल हो सकती हैं।
एक्ट्रेस के बैठते ही दिख गया कुछ गलत
दरअसल, एक वीडियो में नजर आ रहा है कि अनन्या पांडे अपने हील्स के नीचे लगा प्राइस टैग हटाना भूल गई हैं। वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि अनन्या की हील्स के नीचे स्टीकर लगा हुआ है, जिसके बारे में शायद एक्ट्रेस को भी खबर नहीं है। लेकिन अब उनकी हील्स पर लगा ये स्टीकर कैमरे में कैद हो गया है और अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। अब उसे देखकर लोगों के मन में बस यही दो ख्याल आ सकते हैं कि या तो जल्दबाजी में अनन्या पांडे से ये चूक हो गई और फैशन डिजास्टर कर बैठीं। या फिर हो सकता है कि एक्ट्रेस ने ये स्टीकर इसलिए न हटाया हो क्योंकि ये सैंडल्स भाड़े के हों।
यह भी पढ़ें: मशहूर एक्ट्रेस को यौन उत्पीड़न करने वाले एक्टर के साथ करना पड़ा इंटिमेट सीन, 17 बार हुए रिटेक
क्या अनन्या ने पहनी किराए की सैंडल
बता दें, अक्सर सेलिब्रिटीज खुद इस बारे में खुलेआम बता चुके हैं कि वो प्रमोशन के दौरान भाड़े के कपड़े पहनते हैं। उन्हें ये कपड़े सिर्फ प्रमोशन के लिए दिए जाते हैं। शायद इसीलिए उन्होंने ये स्टीकर अपनी सैंडल से नहीं हटाया होगा। वैसे अभी तक तो लोगों की नजरें इस तक नहीं पहुंची हैं, लेकिन अगर किसी ने भी इसे नोटिस कर लिया तो अनन्या को ट्रोल होने से कोई नहीं रोक पाएगा।
संबंधित खबरें
'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
20 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 hr agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
2 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
10 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
13 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
14 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
15 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
16 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
17 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines