Ananya Panday की जिंदगी में फिर लौटा प्यार? अब किसे कर रही हैं डेट?
Author: Ishika Jain
2024-08-07 12:58:13
Ananya Panday New Boyfriend: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपने काम के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा बटोरती हैं। अभी तक उनकी जितनी फिल्में आई हैं उससे कहीं ज्यादा उनके ब्रेकअप हो चुके हैं। हाल ही में उनका दिल टूटा है। अनन्या पांडे काफी समय से बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) को डेट कर रही थीं, लेकिन उनका ये रिश्ता भी टूट गया। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन्स में इनके रोमांस पर मुहर लगी थी लेकिन इनकी शादी होने से पहले ही अनन्या और आदित्य का रिश्ता खत्म हो गया।
हार्दिक नहीं तो किसे डेट कर रही हैं अनन्या?
वहीं, अब एक्ट्रेस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा कि एक बार फिर अनन्या पांडे की लाइफ में प्यार ने दस्तक दी है और एक्ट्रेस किसी को डेट कर रही हैं। तो चलिए जानते हैं अनन्या का नाम आदित्य के बाद अब किसके साथ जुड़ रहा है? बता दें, अनंत-राधिका की शादी में अनन्या पॉपुलर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ डांस करती हुई नजर आई थीं। इनका क्लिप वायरल हुआ तो लोगों ने अनन्या का नाम हार्दिक के साथ जोड़ दिया क्योंकि उस वक्त हार्दिक और नताशा का रिश्ता टूटने की खबरें आ रही थीं, तो दूसरी तरफ अनन्या का भी ब्रेकअप हुआ ही था।
अनन्या के नए पार्टनर का नाम हुआ रिवील
बता दें, अनन्या पांडे अब हार्दिक को डेट नहीं कर रही हैं बल्कि मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि एक्ट्रेस का दिल एक पूर्व मॉडल पर आया है। इस मॉडल का नाम वॉकर ब्लांको (Walker Blanco) बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो अनन्या ने अंबानी वेडिंग में भी वॉकर ब्लांको के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया था। दोनों ने साथ में ही वेडिंग और बाकी फंक्शन्स अटेंड किए थे और कहा तो ये भी जा रहा है कि एक्ट्रेस ने अंबानी वेडिंग और क्रूज बैश में वॉकर ब्लांको को अपने पार्टनर के तौर पर सभी से इंट्रोड्यूस करवाया था।
कब और कैसे हुई दोनों की मुलाकात?
खबर आ रही है कि अनन्या ने अपना नया रिलेशनशिप नहीं छिपाया और उन्होंने अपने नए पार्टनर के साथ रोमांटिक डांस तक किया है। हालांकि, अभी उनका ये रिश्ता शुरू ही हुआ है, ऐसे में दुनिया के सामने इसे ऑफिशियल करना थोड़ी जल्दबाजी होगी। शायद इसीलिए अभी तक अनन्या ने इसे एक सीक्रेट ही रखा है। रिपोर्ट्स का दावा है कि अनन्या और वॉकर ब्लांको की पहली मुलाकात अंबानी प्री-वेडिंग फंक्शन में ही हुई थी। अब ये रिश्ता कहां तक जाता है वो देखना होगा। फिलहाल एक्ट्रेस ने इन रूमर्स को कंफर्म नहीं किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines