Ananya Panday: शॉर्ट ड्रेस पहन अनन्या पांडे ने ढाया कहर, दिए सिजलिंग पोज
Edited By Richa Chandan

Edited By Richa Chandan

Ananya Panday Photos: बॉलीवुड की यंग स्टार अनन्या पांडे (Ananya Panday) आजकल चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अनन्या अक्सर फैंस के साथ अपनी पिक्चर्स और वीडियो शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ सिजलिंग तस्वीरें साझा की है। एक्ट्रेस की ये पिक्चर्स इंटरनेट वर्ल्ड में जमकर वायरल हो रही है।

लेटेस्ट तस्वीरों में अनन्या पांडे व्हाइट कलर के शॉर्ट ड्रेस (Ananya Panday Look) में नजर आईं। एक्ट्रेस इस ऑउटफिट में बेहद हॉट लग रही हैं। अनन्या ने इस ड्रेस में एक से बढ़कर एक सिजलिंग पोज दिए हैं। अनन्या का यह दिलकश अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

अनन्या पांडे ने बेहद कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। एक्ट्रेस अपने लुक से फैंस को सरप्राइज करती हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि एक्ट्रेस बॉलीवुड में ट्रेंड सेटर के तौर पर सामने आ रही है। एक्ट्रेस अपने यूनिक स्टाइल और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं। अनन्या की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फोलोविंग है।

करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ (Student Of The Year 2) से करियर की शुरुआत करने वाली अनन्या पांडे (Ananya Panday Movies) ने कम समय में ही कई दिग्गजों संग स्क्रीन साझा किया है। हाल ही में एक्ट्रेस फिल्म ‘लाइगर’ में नजर आईं।

इस फिल्म में एक्ट्रेस साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Devarkonda) के साथ दिखाई दीं। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। बहुत जल्द अनन्या, आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana ) संग ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: