Ananya Panday Aditya Roy Kapur: पिछले काफी समय से अनन्या पांडे (Ananya Panday) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) के रिलेशनशिप को लेकर चर्चे हो रहे हैं। पहले ये लव बर्ड्स चोरी-छिपे मिलते थे और विदेश में जाकर सबकी नजरों से बचते-बचाते साथ समय बिताते थे। लेकिन अब ये दोनों खुलेआम साथ में समय बिताते हुए दिखाई दे जाते हैं। अक्सर पैपराजी इस रूमर्ड कपल को अपने कैमरे में कैप्चर कर लेते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में भी देखने को मिला। अब अनन्या पांडे गोवा एयरपोर्ट पर आदित्य रॉय कपूर के साथ स्पॉट हुई हैं। एयरपोर्ट से इन दोनों का वीडियो वायरल हो गया है। जहां से उन्हें साथ लौटते हुए देखा जा सकता है।
गोवा एयरपोर्ट पर दिखे अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर
बता दें, आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे ने साथ में पॉपुलर बॉलीवुड कपल रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) की शादी अटेंड की थी। अब इस शादी का हिस्सा बनने के बाद ये कपल वापिस मुंबई लौट गए। ऐसे में अब इन्हें साथ देखकर एक बार फिर इनके फैंस के दिल में खलबली मच गई है। हर कोई इन्हें देखकर इन पर फिदा हो गया है। ऐसे में अब फैंस इस कपल को साथ देख वीडियो पर जमकर रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है। साथ ही अब कुछ लोगों ने तो इन दोनों से शादी को लेकर सवाल करने भी शुरू कर दिए हैं। चलिए देखते हैं इस वीडियो पर फैंस क्या कमेंट कर रहे हैं।
फैंस ने पूछा शादी कब है?
एक फैन ने इस वीडियो पर कमेंट किया है, ‘अब तक की सबसे क्यूट जोड़ी।’ एक यूजर ने लिखा, ‘पहले चुपके-चुपके मिला करते थे अब खुलकर मिला करते हैं। कल वो कुछ और करते हुए मिलेंगे।’ एक यूजर ने कहा, ‘नींद में से अभी उठी हो जैसे, ऐसा लग रहा है।’ किसी ने सवाल किया, ‘ये कौन- सी किताब पढ़ती रहती है हमेंशा?’ एक ट्रोलर ने कहा, ‘दोनों में 13 साल का एज गैप है।’ एक फैन बोला, ‘हम उन्हें एक फिल्म में देखना चाहते हैं।’ तो किसी ने सवाल किया, ‘शादी कब है?’ अब कई लोग इस कपल को शादी करने के लिए कह रहे हैं। वैसे भी अब ये दोनों अपने रिश्ते को छिपाने की जगह खुलेआम फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि ये दोनों भी जल्द ही शादी कर लेंगे।
यह भी पढ़ें: ‘धर्म और टू टाइमिंग के नाम पर’, Anurag Dobhal ने Munawar Faruqui को खुलेआम किया टारगेट!
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में दिखी शादियों की धूम
वैसे भी इन दिनों एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक के बाद एक सितारें शादी के बंधन में बंधते जा रहे हैं। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की जहां हाल ही में शादी हुई है। उनसे पहले रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम संग शादी के रिश्ते में बंधे थे। वहीं, एक्टर्स दिव्या अग्रवाल ने भी हाल ही बॉयफ्रेंड संग शादी रचाई है और टीवी की पार्वती सोनारिका भदौरिया भी रियल लाइफ शिव ढूंढकर शादी कर चुकी हैं। ऐसे में अब फैंस को लग रहा है कि अगला नंबर अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का हो सकता है।
संबंधित खबरें
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
10 mins ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
50 mins agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
1 hr agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
2 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पैन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
2 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
3 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
20 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
22 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines