Ananya Panday Aditya Roy Kapur Breakup: बॉलीवुड के पॉपुलर लव बर्ड्स अनन्या पांडे (Ananya Panday) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) इन दिनों न सिर्फ डेटिंग को लेकर चर्चाओं में हैं बल्कि साथ में काम करके भी ये दोनों लोगों का अटेंशन ग्रैब कर रहे हैं। पहले इनकी चोरी-छिपे छुट्टियां बनाते हुए तस्वीरें और वीडियो वायरल होती थीं। अब तो ये कपल साथ में हर इवेंट अटेंड करते हुए नजर आता है। हाल ही में इन दोनों ने एक विज्ञापन में भी साथ काम किया है। हर जगह साथ देखने के बाद लोगों को भी इनकी केमिस्ट्री पसंद आने लगी है।
क्या आदित्य ने किया अनन्या से ब्रेकअप?
फैंस के दिल में उतरते-उतरते अब ऐसा लग रहा है कि इन दोनों के दिल आपस में डिस्कनेक्ट हो गए हैं। ऐसा हम क्यों कह रहे हैं ये तो आपको अनन्या पांडे का पोस्ट देखकर ही समझ आएगा। अब अनन्या पांडे ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसके बाद उनके ब्रेकअप की अफवाह हर तरफ फैल गई हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर अब अपनी राहें अलग कर चुके हैं। इन दोनों का रिश्ता टूटने की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। ऐसे कयास सिर्फ और सिर्फ अनन्या पांडे के पोस्ट की वजह से लगाए जा रहे हैं।
अनन्या पांडे के पोस्ट से उड़ी ब्रेकअप की खबरें
एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दी अफवाहों को हवा
दरअसल, हाल ही में अनन्या ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी से एक नोट शेयर किया था। इस पर लिखा है, ‘अगर वो आपका है तो वो आपके पास लौट के आएगा। वो आपको सिर्फ वो सबक सिखाने के लिए जाएगा जो आप खुद से सीख सकते हैं। अगर वो सच में आपके लिए बना है तो वो लौट कर आएगा तब भी जब आप उसे खुद से दूर धकेल रहे हो, तब भी जब आप डिनायल में हो, तब भी जब आप अज़्यूम कर रहे ही कि कुछ इतना खूबसूरत आपका नहीं हो सकता। क्योंकि अगर वो सच में तुम्हारे लिए बना है, यह कभी भी आपका हिस्सा नहीं है। यह कभी भी आपकी आत्मा की गहराई में जटिल रूप से बंधा नहीं होता है।’
यह भी पढ़ें: Nora Fatehi ने फैन को कसकर लगाया गले, ढेर सारी बातें कर बार-बार दीं झप्पी
क्या है पोस्ट की सच्चाई?
अब अनन्या ऐसा क्यों कह रही हैं फैंस ये समझने की कोशिश कर रहे हैं। हर कोई अब इस पोस्ट को देखकर हैरान है। खबरों के बाजार में इनके ब्रेकअप की खबरें शोर मचा रही हैं। हालांकि, अभी तक कपल ने इन अफवाहों पर कुछ भी नहीं कहा है। हो सकता है कि एक्ट्रेस ने ये पोस्ट यूं ही शेयर किया हो। उनका ये पोस्ट शेयर करने का मतलब ब्रेकअप का हिंट देना न हो। अब सच्चाई क्या है ये तो कपल ही जानता है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
8 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
12 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
15 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
15 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
16 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
21 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines