Anant-Radhika Wedding: इस टाइम पूरा सोशल मीडिया अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की फोटोज और वीडियो से अटा पड़ा है। जहां देखो वहां सदी की सबसे महंगी शादी की चर्चा हो रही है। हर कोई इस शादी से लेटेस्ट और अनसीन फोटोज और वीडियो शेयर कर रहा है। इस बीच महेश बाबू की बेटी सितारा ने भी इस शादी से अनसीन फोटोज शेयर की हैं, जो आते ही इंटरनेट पर छा गईं।
किम कार्दशियन संग नजर आई सितारा
दरअसल, सितारा ने अपने इंस्टाग्राम पर अनंत-राधिका की शादी से लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं। सितारा ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें महेश बाबू की बेटी विदेशी बाला किम कार्दशियन संग सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। सितारा ने इस पोस्ट में कई तस्वीरें साझा की हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सितारा ने इसके कैप्शन में किम कार्दशियन को टैग किया है और #anantradhikawedding लिखा है।
यूजर्स ने दोनों पर लुटाया प्यार
इस पोस्ट पर इंटरनेट यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि दोनों साथ में अच्छी लग रही हैं। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि दो सितारे एक साथ। तीसरे यूजर ने कहा कि देसी-विदेशी हसीना एक साथ। इस तरह के कमेंट्स नेटिजंस ने इस पोस्ट पर किए हैं।
बॉलीवुड सितारों संग दिखी महेश बाबू की लाडली
इसके अलावा सितारा ने इस शादी से एक और पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो बॉलीवुड सितारों के संग नजर आ रही हैं। जी हां, इस पोस्ट को शेयर करते हुए सितारा ने इसके कैप्शन में लिखा है A starry celebration, A spectacular night with some beautiful people!!! इसके अलावा सितारा ने सभी सेलेब्स को टैग किया है।
यूजर्स ने किया ऐसे रिएक्ट
सोशल मीडिया पर सितारा का ये पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। यूजर्स भी इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि राजकुमारी। दूसरे यूजर ने लिखा कि ऐसा लगा रहा है कि सितारा ने बहुत सारे दोस्त बना लिए हैं। तीसरे यूजर ने लिखा कि सितारा की क्यूटनेस अलग ही झलक रही। एक और यूजर ने लिखा कि ब्यूटीफुल सितारा। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स इस पोस्ट पर कर रहे हैं।
आज होगा मंगल उत्सव
गौरतलब है कि आज अनंत-राधिका की शादी का मंगल उत्सव है। दुनियाभर की निगाहें इस शादी पर रही हैं। तमाम बड़ी हस्तियों ने इस शादी में आकर अपना जलवा दिखाया है। अंबानी ने अपने छोटे बेटे की शादी में पानी की तरह पैसा बहाया है। अब देखने वाली बात होगी कि आज 14 जुलाई को होने वाले मंगल उत्सव में क्या खास होने वाला है?
यह भी पढ़ें- कभी रामदेव, तो कभी रजनीकांत… अनंत-राधिका की आशीर्वाद सेरेमनी में Amitabh Bachchan को नोटिस किया?
संबंधित खबरें
Drishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
10 mins agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
8 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
10 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
11 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
13 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
14 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
15 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
16 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
18 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines