हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Anant-Radhika Wedding Reception: पीएम मोदी ने अनंत-राधिका को दिया आशीर्वाद, राधिका के लहंगे ने लूटी महफिल, देखिए पल-पल की अपडेट्स

Anant-Radhika Blessing Reception: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी की आशीर्वाद सेरेमनी आज जियो वर्ल्ड सेंटर में हो रही है। इस दौरान दोनों को आशीर्वाद देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रात को करीब 8:30 बजे पहुंचे। पीएम मोदी यहां से डिनर करके ही लौटेंगे। पीएम मोदी के अलावा कौन-कौन सी बड़ी हस्तियां यहां पहुंचीं हैं, देखिए इस रिपोर्ट में

विज्ञापन
PM Modi At Anant-Radhika Wedding Reception

PM Modi At Anant-Radhika Wedding Reception LIVE: 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही हैं। इसी बीच नए जोड़े की ‘आशीर्वाद सेरेमनी’ रखी गई है, जिसमें एंटरटेनमेंट, राजनीति और स्पॉर्ट्स से तमाम हस्तियां दोनों को ब्लेंसिंग देने पहुंची हैं। इसी बीच अब अनंत और राधिका का भी फर्स्ट लुक इस सेलेमनी से बाहर आ गया है।

पीएम मोदी भी अपना आशीर्वाद देने पहुंचे 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नए जोड़े को अपना आशीर्वाद देने के लिए यहां पहुंचे। रिसेप्शन से पीएम मोदी के कई वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट से मिलकर पीएम मोदी ने उन्हें अपनी गुड विशिज दी हैं।

पूर्व राष्ट्रपति भी ब्लेसिंग देने पहुंचे

पीएम मोदी से पहले पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी सेरेमनी में शामिल हुए। आपको बता दें अनंत-राधिका की शादी 12 जुलाई को हुई थी। दोनों एक दूसरे को काफी वक्त से डेट कर रहे थे। वहीं अंबानी परिवार की खुशी में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस भी पहुंचे। इस दौरान रमेश बैस का सीएम शिंदे और दोनों डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार स्वागत करते नजर आए।

अनंत और राधिका को आशीर्वाद देने के लिए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी आए। यहां बिग बी ने स्वामी रामभद्राचार्य से मुलाकात की। अमिताभ का रामभद्राचार्य को गले लगाने का वीडियो लगाया सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू भी नजर आए।

बॉलीवुड से कौन-कौन हुआ शामिल?

बॉलीवुड से तमाम स्टार्स अनंत और राधिका के रिसेप्शन में नजर आए। सलमान खान, दिखा पाटनी, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, एश्वर्या राय, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे के अलावा कई सेलेब्स पहुंचे।

आशीर्वाद सेरेमनी में राधिका मर्चेंट का लुक

ब्लेसिंग सेरेमनी में नई नवेली दुल्हन राधिका मर्चेंट रॉयल लुक में काफी सुंदर लग रही हैं। मिसेस अनंत अंबानी से किसी की नजरें नहीं हट रहीं। स्टाइलिस्ट और प्रोड्यूसर रिया कपूर ने इंस्टाग्राम पर ब्लेसिंग सेरेमनी सेराधिका मर्चेंट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। अनंत की पत्नी ने एक यूनिक लहंगा पहना हुआ है, जिसे अबु जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया है। इस ड्रेस में मूर्तिकार जयश्री बर्मन की पेंटिंग बनी हुई है, जो राधिका के लुक में चार चांद लगा रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें