Anant-Radhika Wedding: मशहूर बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी हो गई है। 12 जुलाई को अनंत ने राधिका मर्चेंट से शादी की है। सोशल मीडिया पर इस ग्रैंड वेडिंग की तमाम फोटोज और वीडियो छाए हुए हैं। ना सिर्फ देसी बल्कि विदेशी मेहमानों ने भी इस शादी में शिरकत की और खूब लाइमलाइट चुराई। अनंत-राधिका की शादी में कार्दशियन सिस्टर्स का भी अलग ही जलवा दिख रहा है। जी हां, ना सिर्फ शादी बल्कि आशीर्वाद सेरेमनी में भी दोनों बहनें छाई रहीं। अब आशीर्वाद सेरेमनी से किम और क्लोई का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
किम और क्लोई ने लूटी लाइमलाइट
सोशल मीडिया पर किम और क्लोई के अनंत-राधिका की आशीर्वाद सेरेमनी के वीडियो में दोनों बहनों के लुक वायरल हो रहे हैं। आशीर्वाद सेरेमनी के लिए भी दोनों बहनों ने इंडियन आउटफिट ही पहना था। इस दौरान जहां किम मिलेनियल पिंक कलर के आउटफिट में नजर आईं और क्लोई ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी थी।
बी-टाउन हसीनाओं को भी छोड़ा पीछे
किम कार्दशियन ने अपने लुक को पूरा करने के लिए डायमंड के जेवर भी पहने थे, जो जमकर लाइमलाइट चुरा गए। जी हां, किम ने ना सिर्फ हीरों का हार बल्कि मांग टीका और नथ भी पहनी। किम ने पूरा इंडियन लुक लिया और अब वो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इसके साथ ही अगर क्लोई की बात करें तो वो भी गुलाबी परी बनकर लोगों के दिलों पर छुरियां चला रही थी। कार्दशियन सिस्टर्स का ये इंडियन लुक बी-टाउन की हसीनाओं को टक्कर दे रहा था।
यूजर्स के दिलों की धड़कन भी बढ़ी
सोशल मीडिया पर दोनों के लुक की खूब चर्चा हो रही है। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि कार्दशियन सिस्टर्स का ये लुक बेहद कमाल का है। दूसरे यूजर ने लिखा कि दोनों गजब लग रही हैं। तीसरे यूजर ने कहा कि भारतीय नारी। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इन दोनों बहनों के पोस्ट पर कर रहे हैं।
वीवीआईपी मेहमानों ने की शिरकत
गौरतलब है कि अनंत-राधिका की शादी में वीवीआईपी गेस्ट ने मौजूदगी दर्ज कराई। पीएम नरेन्द्र मोदी से लेकर दुनियाभर की तमाम बड़ी हस्तियां सदी की सबसे महंगी शादी की गवाह बनी हैं। आशीर्वाद सेरेमनी के बाद आज अनंत-राधिका की शादी का रिसेप्शन होगा। आज भी इस इवेंट में कई बड़े सितारे चार चांद लगाएंगे। लोगों को आज शाम का भी बेसब्री से इंतजार रहेगा। देखने वाली बात होगी कि कौन, किस आउटफिट में दिखेगा।
यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra के दिल के सबसे करीब क्या? 42+ घंटे तक रहीं दूर, मिलते ही आया सुकून
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
10 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
11 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
13 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
15 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
16 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
16 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
17 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines