Anant-Radhika Wedding: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी हो गई है। 12 जुलाई को अनंत-राधिका दोनों शादी के बंधन में बंध गए। रिपोर्ट्स की मानें तो इस ग्रैंड वेडिंग में टोटल 5000 करोड़ का खर्चा हुआ है। सभी जानते हैं कि अंबानी ने अपने छोटे बेटे की शादी में पानी की तरह पैसा बहाया है। अब जाहिर है कि अगर इतना खर्चा हुआ है, तो शादी में अनंत ने अपने दोस्तों को महंगे तोहफे भी दिए होंगे। जी हां, अनंत ने अपने फ्रेंड्स के लिए खास गिफ्ट का इंतजाम किया था।
दोस्तों के लिए महंगे तोहफे
रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि अनंत अंबानी ने अपनी शादी में आए दोस्तों को ऑडेमर्स पिगुएट की घड़ियां तोहफे में दी हैं। अनंत ने शाहरुख खान, रणवीर सिंह, मीजान जाफरी और बाकी सभी दोस्तों को ये गिफ्ट दिया है। इसके साथ ही अगर इन घड़ियों की कीमत की बात करें तो कहा जा रहा है कि इनकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये है।
इंटरनेट पर सामने आया वीडियो
सोशल मीडिया पर अनंत-राधिका की शादी से एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें सितारों के हाथ में एक जैसी घड़ी नजर आ रही है। जैसे ही ये वीडियो सामने आया, तो यूजर्स ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया कि अंबानी ने अपने मेहमानों के लिए खास तोहफे का इंतजाम किया है। दूसरे यूजर ने लिखा कि कीमत बहुत ज्यादा है। तीसरे यूजर ने कहा कि घड़ी देखने में भी बहुत सुंदर है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।
शादी में अंबानी ने दिल खोलकर किया खर्चा
बता दें कि अनंत-राधिका की शादी का सिलसिला दो सालों से चल रहा है। हालांकि अब दोनों की शादी हो गई है और आज इस ग्रैंड वेडिंग का रिसेप्शन होने वाला है। ना सिर्फ शादी बल्कि अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में भी अंबानी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। छोटे बेटे की शादी में अंबानी परिवार ने दिल खोलकर खर्चा किया है।
कई सितारे नहीं आए नजर
क्या वीवीआईपी, क्या वीआईपी, क्या फिल्मी दुनिया के सितारे, क्या म्यूजिक इंडस्ट्री… शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे सदी की सबसे महंगी शादी में आने का न्यौता ना मिला हो। हालांकि इस शादी में कई सितारे गायब भी नजर आए। इस लिस्ट में करीना कपूर और सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, अक्षय कुमार, काजोल, सोनम कपूर, परिणीति चोपड़ा सहित कई सेलेब्स नजर नहीं आए।
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
9 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
10 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
12 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
14 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
14 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
15 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
16 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines