हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Anant-Radhika की शादी में सुर्ख लाल लिबास में दिखे ये सितारे, देखें किस पर कैसा लगा RED कलर?

Anant-Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में सितारों पर लाल रंग का खुमार चढ़ा नजर आया। जी हां, ना सिर्फ देसी बल्कि विदेशी मेहमान भी लाल रंग में नजर आए।

विज्ञापन
Anant-Radhika Wedding

Anant-Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हो चुकी है। बीती रात BKC स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में ये शादी सपन्न हुई। इस शादी में ना सिर्फ देसी बल्कि विदेशी मेहमानों ने भी अपना जलवा दिखाया। हर कोई एकदम अलग अंदाज में नजर आया। हालांकि कुछ सितारे ऐसे भी रहे, जिन्होंने सुर्ख लाल रंग का लिबास पहना था। जी हां, देसी मेहमानों से लेकर विदेशी बालाओं पर भी प्यार के रंग का खुमार चढ़ा हुआ था।

सुर्ख लाल ड्रेस में देसी-विदेशी मेहमान

ऐश्वर्या राय बच्चन

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन ने अनंत और राधिका की शादी में खूब लाइमलाइट चुराई। जी हां, इस शादी के लिए ऐश्वर्या राय ने सुर्ख लाल रंग का लिबास चुना था। ऐश्वर्या राय ने रेड कलर की ड्रेस में जमकर लाइमलाइट चुराई। अभिनेत्री ने पैप्स के कैमरे के सामने जमकर पोज दिए।

विज्ञापन

कैटरीना कैफ

विक्की कौशल संग कैटरीना ने भी इस शादी में एंट्री की। इस दौरान कपल पर हर किसी की नजरें थी। कैटरीना ने अनंत-राधिका की शादी के लिए लाल रंग की साड़ी चुनी थी। लाल रंग की साड़ी में कैटरीना बेहद कमाल की लग रही थी। ना सिर्फ कैटरीना बल्कि उनके साथ उनके पति विक्की का स्वैग भी हर किसी का दिल जीत रहा था।

किम कार्दशियन

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में हॉलीवुड एक्ट्रेस किम कार्दशियन ने भी शिरकत की। इस दौरान किम देसी लुक में नजर आई। ना सिर्फ देसी लुक बल्कि किम पर प्यार के रंग का भी खुमार चढ़ा नजर आया। जी हां, अंबानी के छोटे बेटे की शादी के लिए किम ने सुर्ख लाल रंग के लहंगे के साथ डीप नेक ब्लाउज कैरी किया था, जिसमें वो बेहद हॉट लग रही थी।

विज्ञापन

दीपिका पादुकोण

इन दिनों दीपिका पादुकोण अपनी प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने अंबानी की शादी को मिस नहीं किया और दीपिका लाल रंग की ड्रेस में इस शादी में पहुंची। इस दौरान दीपिका अपनी सिंदुर भी फ्लॉन्ट करती नजर आई। एक्ट्रेस का लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया।

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री की वाइफ

अनंत और राधिका की शादी की लग्न विधि के लिए ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और उनकी पत्नी भी इंडियन लुक में नजर आईं। इस दौरान टोनी ब्लेयर की वाइफ ने सुर्फ लाल रंग का आउटफिट पहना था, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थी। हर किसी ने उनके इस देसी लुक की खूब तारीफ की।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Anant-Radhika Wedding में निक के साथ एक क्लिक पर छाई प्रियंका, इन कपल्स ने भी लूटी लाइमलाइट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola