Anant-Radhika Engagement Party: भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी ( Anant Ambani) ने 29 दिसंबर, गुरुवार को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) से सगाई कर ली।
राजस्थान के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में इस जोड़े का रोका समारोह था, जिसकी तस्वीरें हर तरफ छाई हुई है। बाद में, अनंत और राधिका ने अपने-अपने परिवारों के साथ मोती महल में एक स्वागत समारोह आयोजित किया और अब ये जोड़ा मुंबई वापस आ गया है।
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने मुंबई स्थित आवास एंटीलिया में होने वाले जोड़े के लिए एक भव्य सगाई पार्टी रखी, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारें शामिल हुए। इन पार्टी की कई सारे वीडियोज और फोटोज आपको पैपरराजी के सोशल मीडिया अंकाउट पर मिल जाएगी।
पार्टी का हिस्सा बनें ये स्टार्स
सलमान खान (Salman Khan)
सलमान खान ने पार्टी में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उनकी इंटरी काफी शानदार रही। भाईजान को लम्बें समय के बाद कैजुअल स्टाइल को छोड़कर फॉर्मल लुक में देखा गया। टाइगर 3 के अभिनेता एक नेवी ब्लू टक्सीडो में काफी डेसिंग लग रहे थे और उनका स्टेटमेंट सिंगल ईयरिंग पहन रखा था।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor and Alia Bhatt)
बी-टाउन के लविंग कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी इस पार्टी का हिस्सा बनें। उन्होंने एक साथ ही पार्टी में इंटरी ली। न्यू मॉम आलिया मिंट ग्रीन शरारा सेट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसे उन्होंने डेवी मेकअप, मिनिमल ज्वेलरी और स्टेटमेंट क्लच के साथ पेयर किया था। दूसरी ओर, रणबीर काले रंग के कुर्ते सेट में डैपर लग रहे थे, जिसे उन्होंने मैचिंग कढ़ाई वाली जैकेट के साथ पेयर किया था।
रणवीर सिंह (Ranveer Singh)
बॉलीवुड के डेसिंग एक्टर रणवीर सिंह भी पार्टी में शामिल हुए, लेकिन एक्टर अकेले ही आए थे। वह हमेशा की तरह अपने कुल मुड में नजर आएं। उन्होंने इस पार्टी के लिए एक मोर नीले रंग की कढ़ाई वाली मखमली जैकेट का चयन किया, जिसे उन्होंने एक काले रंग की टर्टल नेक टी-शर्ट और मैचिंग पैरेलल ट्राउज़र के साथ पेयर किया। अभिनेता ने एक स्टेटमेंट नेकलेस, एक काली टोपी और एक जोड़ी रंगीन चश्मे के साथ अपने लुक को पूरा किया।
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor)
पसंदीदा एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर काफी स्टनिंग लुक के साथ पार्टी में कदम रखा। उन्होंने एक गुलाबी ओम्ब्रे ऑर्गेना साड़ी में ड्रॉप-डेड-गॉर्जियस लग रही थी, जिसे उन्होंने एक सफेद और गुलाबी कढ़ाई वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया था। जान्हवी कपूर ने अपने सिग्नेचर रोज़ी मेकअप लुक, बीच-वेव्ड हेयर और मिनिमम एक्सेसरीज़ के साथ अपने लुक को पूरा किया। मिली एक्ट्रेस के फैन्स और फॉलोअर्स अब उनके सिंपल और एलिगेंट लुक की तारीफ करते दिख रहे हैं।
जहीर खान (Zaheer Khan) और उनकी पत्नी सागरिका घाटगे (Sagarika Ghatge)
प्रसिद्ध क्रिकेटर और उनकी अभिनेत्री पत्नी ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई की पार्टी में शैली में भाग लिया।
सागरिका घाटगे एक बेज कढ़ाई वाले लंबे कुर्ते में खूबसूरत लग रही थीं, जिसे उन्होंने मैचिंग ट्राउजर और दुपट्टे के साथ पेयर किया था। जहीर खान नीले रंग के कुर्ते और जैकेट में खूबसूरत लग रहे थे, जिसे उन्होंने सफेद पायजामा के साथ पहना था।
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
1 hr agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
3 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
8 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
9 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
9 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
11 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
12 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
21 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines