Anant Nag To Receive Dadasaheb Phalke Award 2024: दादा साहब फाल्के पुरस्कार का ऐलान हो गया है. अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान और उनके शानदार सिनेमाई सफर के लिए साल 2024 के प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. इस सम्मान के मिलने पर हर कोई अभिनेता अनंत नाग को बधाई दे रहा है.
कब मिलेगा अवॉर्ड?
जानकारी के अनुसार, अनंत नाग को ये सम्मान 22 सितंबर, 2026 को गुजरात के एकता नगर में आयोजित होने वाले 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिया जाएगा. ये सम्मान भारतीय सिनेमा में उनके योगदान और उनके लंबे करियर को मान्यता देता है, जिसने दर्शकों और कलाकारों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है.
पीएम मोदी ने दी बधाई
अनंत नाग को ये सम्मान मिलने के बाद से सब बधाइयां दे रहे हैं. पीएम मोदी ने भी एक पोस्ट शेयर करते एक्टर को बधाई दी है. प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि महान कलाकार अनंत नाग जी को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई. दशकों से उनके सहज अभिनय, असाधारण बहुमुखी प्रतिभा और प्रतिभा ने भारतीय सिनेमा, विशेषकर कन्नड़ सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी है.
क्या बोले प्रधानमंत्री?
पीएम ने आगे लिखा कि उन्होंने जिस भी भूमिका को निभाया, उसमें उन्होंने एक अलग ही गहराई और प्रामाणिकता का परिचय दिया. यह एक विशिष्ट कलाकार के लिए अत्यंत योग्य सम्मान है. अब प्रधानमंत्री का ये पोस्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. साथ ही फैंस इस पोस्ट को भी लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं.
अनंत नाग के बारे में
इसके अलावा अगर अभिनेता अनंत नाग की बात करें तो अनंत नाग (अनंत नागरकट्टे) कन्नड़ सिनेमा और भारतीय कला के एक दिग्गज और सम्मानित अभिनेता हैं. 4 सितंबर 1948 को कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के शिराली गांव में एक्टर का जन्म हुआ था. उन्होंने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें 250 से ज्यादा कन्नड़ फिल्में शामिल हैं.
कई भाषाओं में किया है काम
इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा उन्होंने हिंदी, तेलुगु, तमिल, मराठी, मलयालम और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया है. साथ ही उन्होंने प्रसिद्ध धारावाहिक ‘मालगुडी डेज’ (Malgudi Days) और कई नाटकों में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है. इसके अलावा वो कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य और राज्य मंत्री भी रह चुके हैं. अब एक्टर दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने की वजह से चर्चा में आए हैं. हर कोई फैंस से लेकर यूजर्स तक उन्हें इस सम्मान के लिए जमकर बधाई दे रहे हैं और कमेंट्स में अभिनेता पर प्यार लुटा रहे हैं.
यह भी पढ़ें- ‘शर्मिंदगी का सामना…’, Trisha Krishnan को मिली ये क्या सलाह, एक्ट्रेस को किसने दी नसीहत?
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
12 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
13 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
15 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
17 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
22 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
23 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
23 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
1 day ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines