Anant Nag: कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनंत नाग लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं. अनंत नाग को साल 2024 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. अभिनेता को ये अवाॅर्ड 22 सितंबर 2026 को गुजरात में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान दिया जाएगा. इस बीच अब अनंत ने ये अवॉर्ड मिलने पर खुशी जाहिर की है. आइए जानते हैं कि अनंत नाग ने क्या कहा है?
अनंत नाग ने क्या कहा?
अनंत नाग ने एएनआई से बातचीत में इस बारे में बात की है. इस दौरान अनंत ने कहा कि ये सब सिर्फ कर्नाटक की वजह से संभव हुआ है और ये सब जो मैंने हासिल किया है, वो कन्नड़ भाषी लोगों के वजह से ही हुआ है. मैं इस अवॉर्ड को कर्नाटक और वहां के लोगों को समर्पित करता हूं. अनंत ने आगे कहा कि जब मैं 12 साल का था, तब मुझे मुंबई भेज दिया गया था.
क्या बोले अनंत नाग?
अनंत ने कहा कि इसके बाद मैं यहां एक फिल्म के लिए आया और कन्नड़ सिनेमा में मुझे खूब मौके मिले, तब मुझे महसूस हुआ कि मैं यहां काम कर सकता हूं. एक कॉलेज स्टूडेंट होने के साथ-साथ मैं बैंक में नौकरी करता था और 18 साल की उम्र में मैंने थिएटर से शुरुआत की थी. अनंत ने कहा कि इसके बाद पांच साल तक मैं मंच से जुड़ा रहा और इसी वजह से मुझे अवसर मिलते चले गए.
50 साल के सफर पर बोले अनंत
इसके आगे अनंत ने अपने 50 साल के सफर पर भी बात करते हुए कहा कि जब मुझे कन्नड़ सिनेमा में मौके मिलने लगे, तो मैंने बंगलूरू में ही रहने का फैसला किया था और यहीं अपना घर भी बनाया. अनंत ने कहा कि ये सब संभव हो पाया क्योंकि कर्नाटक के लोगों ने मेरा साथ दिया है. दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिलने पर अनंत बेहद खुश हैं.
कई भाषाओं में किया काम
गौरतलब है कि अनंत नाग सिनेमा का एक बेहद पॉपुलर नाम हैं. अनंत कई भाषाओं में काम कर चुके हैं. उन्होंने कन्नड़ के साथ-साथ हिंदी, मराठी, मलयालम, तमिल और तेलुगु जैसी भाषाओं में भी काम किया है. इन भाषाओं में एक्टर ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है.
2025 में भी मिला था सम्मान
इतना ही नहीं बल्कि फिल्मों के साथ-साथ अनंत नाग ने टीवी की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई है. उन्होंने दूरदर्शन के फेमस शो ‘मालगुडी डेज’ में भी काम किया है. इस शो ने उन्हें घर-घर फेमस कर दिया था. वहीं, एक्टर को 5 बार स्टेट फिल्म अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है. साथ ही साल 2025 में अनंत को भारत सरकार ने पद्म भूषण से भी सम्मानित किया था.
यह भी पढ़ें- कौन हैं अनंत नाग? जिन्हें मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम होगी 'रामायण'
2 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines