हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Anant-Radhika Wedding: रिहाना ने 74 करोड़, जस्टिन ने 10 मिलियन डॉलर... सिंगर Rema की फीस क्या?

Anant-Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इस टाइम खूब सुर्खियों में हैं। कपल जल्दी ही शादी के बंधन में बंध जाएगा। इस शादी में शामिल होने के लिए ना सिर्फ देशी बल्कि विदेशी मेहमान भी शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
Anant Ambani, Radhika Merchant

Anant-Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अब बस कुछ ही घंटे रह गए हैं। हर कोई इस ग्रैंड वेडिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस शादी में शामिल होने के लिए देशी और विदेशी मेहमानों का तांता लगा हुआ है। हाल ही में मशहूर कनेडियाई सिंगर जस्टिन बीबर ने अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में शिरकत की थी।

इंटरनेट पर वायरल हो रही फोटोज

इस इवेंट से कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। संगीत सेरेमनी के लिए जस्टिन ने करोड़ों की फीस चार्ज की थी। वहीं, अब इस शादी में परफॉर्म करने के लिए सिंगर रेमा भी पहुंच चुके हैं। हालांकि रेमा ने भी इस शादी के लिए मोटी फीस चार्ज की है।

सिंगर रेमा ने चार्ज की मोटी रकम

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिंगर रेमा ने राधिका-अनंत की शादी के लिए 25 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। जी हां, खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि सिंगर रेमा ने एक गाने के लिए इतनी बड़ी रकम वसूल की है। गौरतलब है कि नाइजीरियन सिंगर इंडिया आ गए हैं। रेमा को ब्लैक आउटफिट में पैप्स ने अपने कैमरे में कैद किया। जैसे ही सोशल मीडिया पर ये वीडियो सामने आया, तो इंटरनेट पर छा गया।

विज्ञापन

जस्टिन और रिहाना ने भी ली मोटी फीस

इसके साथ ही अगर जस्टिन और रिहाना की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, जस्टिन ने अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी के लिए 83 करोड़ रुपये चार्ज किए थे और रिहाना ने प्री-वेडिंग के लिए 74 करोड़ की फीस ली थी। जाहिर-सी बात है कि अगर अंबानी फैमिली की शादी है, तो इसमें सब कुछ खास ही होगा।

आज होने वाली है शादी

आज 12 जुलाई को अनंत-राधिका एक दूसरे संग शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हर किसी को इस ग्रैंड वेडिंग की फोटोज और वीडियो का इंतजार है। देखने वाली होगी की शादी के लिए अनंत और राधिका किस लुक में नजर आएंगे। हालांकि इससे पहले कपल के जितने लुक आए हैं, वो बेहद कमाल के रहे हैं। हर किसी ने राधिका-अनंत के लुक की तारीफ की है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ब्रेस्ट कैंसर से Hina Khan कितना बदल रहीं? एक्ट्रेस बोलीं- ब्रेकडाउन हो रहा…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola