---विज्ञापन---

Anant-Radhika Wedding: Hrithik-Aishwariya से Salman-Shahrukh तक, 5 रियूनियन जिनके लिए फैंस थे बेताब

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में सितारों की भरमार थी। इस दिन कई स्टार्स एक ही छत के नीचे एक साथ नजर आए, जिससे कई एक्टर्स का रियूनियन फैंस को देखने को मिला। इन सभी जोड़ियों को ही फैंस स्क्रीन पर फिर से देखना चाहते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की 12 जुलाई को शादी हो गई। दोनों के ग्रैंड रिसेप्शन यानी कि मंगल उत्सव की तैयारियां हो चुकी हैं। इस साल की सबसे बड़ी शादी में देश और दुनिया की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान बॉलीवुड के कई सेलेब्स का रियूनियन भी देखने को मिला। फैंस को पर्दे पर सुपरहिट रहीं जोड़ियों को एक साथ देखने का मौका मिला। चलिए आपको रिपोर्ट में बताते हैं आखिर कौन-कौन से सेलेब्स के रियूनियन ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरीं।

ऐश्वर्या-ऋतिक

अनंत अंबानी की शादी में फैंस को ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन के रियूनियन का बेसब्री से इंतजार था। अनंत और राधिका की शादी में फैंस को उनकी ये फेवरेट जोड़ी भी आखिरकार देखने को मिल ही गई। एक तस्वीर में ऐश्वर्या और ऋतिक के साथ अभिषेक बच्चन नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि अभिषेक और ऋतिक ने भी कई फिल्मों में साथ काम किया है।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

सलमान-सोनाक्षी

सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने सोनाक्षी को उनके लाइफ पार्टनर जहीर इकबाल से मिलवाया। साल 2010 की सुपरहिट फिल्म ‘दबंग’ से सलमान ने सोनाक्षी को लॉन्च किया था। इसके बाद वो फिर से फिल्म ‘दबंग 2’ और ‘दबंग 3’ में भी साथ नजर आए। सोनाक्षी और जहीर की शादी में भी सलमान खान पहुंचे थे। अनंत और राधिका की शादी में भी दोनों की मुलाकात हुई।

अमिताभ-रजनीकांत

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी फिल्म ‘हम’ और ‘गिरफ्तार’ के को-स्टार अमिताभ बच्चन के पैर छूकर उन्हें ग्रीट किया। अनंत और राधिका की शादी में ये नजारा देखने को मिला। अमिताभ ने तुरंत रजनीकांत को रोका और उन्हें गले लगाया। आपको बता दें इन दोनों सुपरस्टार्स को स्क्रीन पर 33 साल बाद एक बार फिर एक साथ देखा जाएगा, जो कि अमिताभ की तमिल फिल्म डेब्यू भी होगी।

---खबर नीचे जारी है---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

---खबर नीचे जारी है---

शाहरुख-सलमान

शाहरुख और सलमान खान को साल 2018 में सोनम कपूर की शादी में उनकी 1995 में आई हिट फिल्म ‘करण अर्जुन’ के गाने ‘ये बंधन तो प्यार का बंधन है’ पर एक साथ परफॉर्मेंस देते देखा गया था। अनंत-राधिका की शादी में उन्हें दोबारा एक और ‘करण अर्जुन’ के गाने ‘भंगड़ा पा ले’ पर बारात में नाचते हुए देखा गया। हाल ही में फिल्म ‘पठान’ और ‘टाइगर 3’ में भी उन्हें एक साथ देखा गया था।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

शाहिद-कियारा

शाहिद कपूर-मीरा राजपूत और सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी को साथ अनंत-राधिका की शादी में साथ-साथ देखा गया। शाहिद कपूर और कियारा को फिल्म ‘कबीर सिंह’ में फैंस ने बहुत पसंद किया था। इस शादी में भी फैंस कबीर और प्रीति को साथ देखकर काफी खुश हुए।

First published on: Jul 14, 2024 08:11 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola