Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding Cost: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के लाडले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के चर्चे हर तरफ हैं। अनंत-राधिका की खुशी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए हैं। दोनों के लिए आज का दिन काफी खास है। पिछले 3 महीने से अनंत-राधिका की शादी के लिए तैयारियां की जा रही थीं। लेकिन क्या आपको पता है मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने अपनी संपत्ति का एक बहुत बड़ा हिस्सा अपने बेटे अनंत अंबानी की शादी पर खर्च किया है। इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं आखिर दोनों की शादी के लिए कितना खर्च किया गया है।
शादी का खर्च लगभग 2500 करोड़ रुपये
कोई मोई की रिपोर्ट के मुताबिक अंबानी परिवार ने अनंत अंबानी की शादी के लिए करीब 2500 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। अनंत अपने प्यार राधिका मर्चेंट से फाइनली शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में हो रही है। इस दौरान कई मेहमान दोनों की शादी में पहुंच रहे हैं। दोनों की शादी के बाद अगले दिन सभी मेहमान ‘शुभ आशीर्वाद’ में शामिल होंगे और 14 जुलाई को एक और ‘शादी समारोह’ के साथ अनंत और राधिका का वेडिंग सेलिब्रेशन खत्म होगा
अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में धमाल
राधिका और अनंत की प्री-वेडिंग सेरेमनी बहुत धूमधाम से मनाई गई थी। दोनों का प्रा वेडिंग सेलिब्रेशन जामनगर से शुरू हुआ, फिर इटली में भी एक बड़ा उत्सव मनाया गया और आखिर में बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स, मुंबई में जश्न के साथ प्री वेडिंग सेलिब्रेशन खत्म हुआ था। इस प्री-वेडिंग सेरेमनी में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों का मेला लग था, जिसमें सभी सुपरस्टार्स ने अपनी परफॉर्मेंसेस दी थीं।
रिहाना-बीबर को मिले करोड़ों रुपये
अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग में जहां पॉप स्टार रिहाना ने स्टेज पर परफॉर्म किया था, वहीं शादी समारोह में परफॉर्मेंस देने आए ग्लोबल स्टार सिंगर जस्टिन बीबर। दोनो इंटरनेशनल स्टार्स ने खूब धमाल मचाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिहाना को समारोह में शामिल होने के लिए करीब 74 करोड़ रुपये की फीस दी गई थी, वहीं जस्टिन बीबर को रिहाना से भी ज्यादा 83 करोड़ रुपये अंबानी परिवार की ओर से मिले।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines