Anant-Radhika Haldi Ceremony: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट एक दूसरे से शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी के लिए 12 जुलाई का दिन चुन लिया गया है। ग्रैंड वेडिंग से पहले इस कपल की हल्दी सेरेमनी हुई। इस मौके पर ‘एंटिलिया’ को दुल्हन की तरह सजाया गया है। कई मेहमान इस हल्दी की रस्म का हिस्सा बनने के लिए पहुंचे। इस मौके पर पूरा अंबानी परिवार एक साथ नजर आया।
हल्दी सेरेमनी में कौन-कौन शामिल हुआ?
इस मौके पर दुल्हन राधिका मर्चेंट के माता-पिता भी काफी खुश नजर आ रहे थे। फोटोशूट के दौरान राधिका मर्चेंट के माता-पिता वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट ने एक दूसरे का हाथ थामा हुआ था। इस मौके पर उनकी मां ने बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी हुई थी। दोनों इस दौरान ट्रेडिशिनल लुक में काफी अच्छे लग रहे थे। इसके अलावा अनंत अंबानी की चाची टीना अंबानी ने भी इस रस्म में पहुंचकर चांर चांद लगा दिए। इस दौरान टीना ने पैपराजी को जमकर पोज दिए। टीना ने येलो फ्लोरल प्रिंट वाली मस्टर्ड कलर की साड़ी पहनी हुई थी। वो काफी खूबसूरत लग रही थीं।
यह भी पढ़ें: Justin Bieber के बाद अनंत-राधिका की संगीत नाइट से आया Badshah-Karan Aujla का वीडियो, आपने देखा?
मुकेश अंबानी ने खिंचवाई तस्वीर
इस फंक्शन के दौरान मुकेश अंबानी के चेहरे पर बेटे के नए सफर के मौके पर काफी खुशी दिख रही थी। अनंत के जीवन के नए सफर की शुरुआत करने से पूरा अंबानी परिवार बहुत खुश है। इस दौरान मुकेश अंबानी और आकाश अंबानी ने एक साथ पोज दिया। इस दौरान आकाश रेड कुर्ते में काफी जच रहे थे।
इस रस्म के दौरान बॉलीवुड से भी कई सेलेब्स नजर आए। वहीं खबरों की मानें तो अनंत-राधिका की शादी में श्रेया घोषाल, सोनू निगम, शंकर महादेवन, हरिहरन और कौशिकी चक्रवर्ती जैसे सिंगर्स लाइव परफॉर्म करेंगे।
अनंत-राधिका के संगीत में शामिल हुईं ये हस्तियां
आपको बता दें दोनों की हल्दी सेरेमनी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अनंत और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में सलमान खान से लेकर बॉलीवुड के तमाम एक्टर्स नजर आए थे। इस दौरान आलिया भट्ट, सारा अली खान, रणबीर कपूर, जाह्नवी कपूर के अलावा क्रिकेटर एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव भी शामिल हुए थे। इस दौरान इंटरनेशनल पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ने पूरी लाइमलाइट अपनी ओर खींच ली थी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: क्या घर में बॉयकॉट होंगे विशाल पांडे? वड़ा पाव गर्ल ने खेला गेम
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
8 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines