हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

800 गेस्ट, 600 स्टाफ, इटली से फ्रांस तक... समुद्र के बीचों-बीच होगा Anant Ambani-Radhika Merchant का दूसरा प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन

Anant Ambani-Radhika Merchant Second Pre-Wedding Ceremony: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का दूसरा प्री-वेडिंग बहुत ही ग्रैंड होने वाला है। जी हां, ये सेरेमनी क्रूजशिप पर होगी और ये यात्रा (4380 किमी) की होने वाली है।

विज्ञापन
Anant Ambani-Radhika Merchant

Anant Ambani-Radhika Merchant Second Pre-Wedding Ceremony: मशहूर बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के दूसरे प्री-वेडिंग को लेकर नया अपडेट सामने आया है। जी हां, लेटेस्ट अपडेट में कहा जा रहा है कि ये फंक्शन बहुत बड़ा होने वाला है और इसमें करीब 800 मेहमान शामिल होने वाले हैं।

दूसरा प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन

समाने आई नई जानकारी के अनुसार, इस बार अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग समुद्र के बीचों-बीच क्रूज शिप पर होने वाली है। जी हां ये शिप इटली के सिटी पोर्ट से चलकर सदर्न फ्रांस में रुकेगा। इस बार प्री-वेडिंग में बड़ी संख्या में गेस्ट शामिल होंगे और उनकी जरूरतों का ख्याल रखने के लिए 600 स्टाफ मौजूद रहेंगे। बता दें कि ये पूरी यात्रा 2365 नॉटिकल माइल्स (4380 किमी) की होने वाली है।

28 से 30 मई तक होगा सेलिब्रेशन

गौरतलब है कि अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी का सेलिब्रेशन 28 से 30 मई तक होने वाला है। इसमें अंबानी परिवार से जुड़े खास लोग शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, इस ग्रैंड प्री-वेडिंग में बॉलीवुड से तीनों खान, बच्चन और कपूर फैमिली के अलावा बिजनेस इंडस्ट्री से भी कई नामचीन हस्तियां शामिल होने की खबर है। बता दें कि कुछ दिन पहले जामनगर में भी अनंत-राधिका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन हुआ था, जिसमें 1000 से ज्यादा मेहमान जामनगर आए थे।

विज्ञापन

मार्च में हुई थी पहली प्री-वेडिंग सेरेमनी

बता दें कि अनंत-राधिका का पहला प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन एक मार्च से शुरू हुआ था, जो तीन मार्च तक चला। इस ग्रैंड फंक्शन में ना सिर्फ देश बल्कि विदेश से भी कई मेहमान आए थे। इस इवेंट में कई खास चीजें हुई और कई चीजों ने जमकर लाइमलाइट बटोरीं। अब उम्मीद की जा रही है कि दूसरा प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन और भी खास होने वाला है। वहीं, अगर शादी की बात करें तो खबरों के अनुसार मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में जुलाई में अनंत-राधिका की शादी होगी।

यह भी पढ़ें- Laapataa Ladies हो या Heeramandi… Pratibha Ranta के दोनों ही रोल्स में थी सिमिलेरिटी

विज्ञापन

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola