हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या आपने देखा है अंबानी फैमिली की ये डांस परफॉर्मेंस? बॉलीवुड स्टार्स भी शरमा जाएं

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: इंटरनेट पर अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग संगीत सेरेमनी ये कई फोटोज और वीडियो सामने आई हैं, जो अब वायरल हो रही हैं। सामने आई वीडियो में पूरा अंबानी परिवार एक साथ नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Anant Ambani, Radhika Merchant

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: इन दिनों हर किसी को अनंत अबानी और राधिका मर्चेंट लाइमलाइट में बने हुए हैं। दोनों की जल्दी ही शादी होने वाली है, ऐसे में जाहिर है कि हर किसी की नजर होने वाले दूल्हा-दुल्हन पर होगी। कपल की शादी से पहले प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहा है और बीती रात संगीत सेरेमनी हुई, जिसमें ना सिर्फ देसी बल्कि विदेशी मेहमान भी शरीक हुए। अब इस संगीत सेरेमनी के तमाम फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

संगीत नाइट का वीडियो वायरल

जी हां, इस टाइम इंटरनेट पर इस संगीत नाइट की बहुत सारी फोटोज और वीडियो छाई हुई हैं। इस बीच एक ऐसा वीडियो भी है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है और जमकर वायरल हो रहा है। अब भई सीधी-सी बात है कि अगर बात अंबानी फैमिली की हो रहा है, तो जाहिर है कि कुछ तो खास होगा ही।

एक साथ नजर आया अंबानी परिवार

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पूरा अंबानी परिवार ‘ओम शांति ओम’ गाने पर डांस कर रहा है। जी हां, इस वीडियो में अंबानी फैमिली का एक-एक मेंबर स्टेज पर आता है और आखिर में सभी एक साथ झूमते हैं। सामने आए वीडियो में पूरे परिवार की बॉन्डिंग साफ दिख रही है, जो हर किसी का दिल छू रही है।

विज्ञापन

यूजर्स ने की तारीफ

अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है और हर कोई इस पर कमेंट कर रहा है। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि अंबानी फैमिली, सबसे ग्रेट। दूसरे यूजर ने लिखा कि हम साथ-साथ है। तीसरे यूजर ने लिखा कि बहुत सुंदर। एर और यूजर ने लिखा कि पूरा परिवार साथ में बहुत अच्छा लग रहा है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।

हर किसी को शादी का इंतजार

गौरतलब है कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी करने वाले हैं। ऐसे में कपल की शादी पर पूरे देश ही नहीं बल्कि दुनिया के नजरें हैं। हर किसी को इंतजार है कि इस शादी में क्या-क्या खास होने वाला है। सभी जानते हैं कि अनंत-राधिका के पहले प्री-वेंडिग ने ना सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी लाइटलाइट चुराई थी। साथ ही दूसरे प्री-वेडिंग को भी लोगों ने खूब सराहा था। अब देखने वाली बात होगी कि कपल की शादी में क्या-क्या अलग होने वाला है। हर किसी को शादी का बेसब्री से इंतजार है। सोशल मीडिया पर भी इस शादी की खूब चर्चा हो रही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Nataša Stanković ने पति के घर आने के बाद किया पोस्ट, तो Hardik Pandya ने भी कहा- मेरी दुनिया

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola