Anant-Radhika Pre Wedding: इस समय हर तरफ अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री-वेडिंग फंक्शन की चर्चा है। फिल्म इंडस्ट्री समेत देश और दुनिया की कई चर्चित हस्तियां इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनने के लिए गुजरात के जामनगर पहुंच गई हैं। फैंस भी तीन दिन तक चलने वाले इस सेलिब्रेशन से जुड़े हर अपडेट्स जानने के लिए बेकरार हैं। इस बीच फंक्शन में आए मेहमानों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आनी शुरू हो गई हैं। आइए डालते हैं एक नजर…
ईशा अंबानी का लुक
ईशा अंबानी अपने भाई अनंत अंबानी की शादी में बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। फंक्शन से उनकी लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है, जिसमें ईशा ने बेहद ही प्यारा गाउन पहना हुआ है। ईशा ने ऑफ-शोल्डर गाउन के साथ गले में हैवी नेकलेस कैरी किया है। साथ ही बालों में लो बन बनाया हुआ है।
यह भी पढ़ें: Anant-Radhika Pre Wedding: इस आलीशान टेंट हाउस में रहेंगे अंबानी के VIP गेस्ट, देखें इनसाइड वीडियो
रणवीर-दीपिका का लुक
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी अंबानी के इस फंक्शन के लिए तैयार हो चुके हैं। कपल ने अपने इंस्टा हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें रणवीर ऑल व्हइट लुक के साथ ब्लैक शेड्स में दिख रहे हैं तो वहीं दीपिका ने ऑल ब्लैक लुक कैरी किया है। एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की शॉर्ट मिडी पहनी हुई है। दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं।
अनंत अंबानी की पहली झलक
प्री-वेडिंग फंक्शन के बीच अनंत अंबानी की पहली झलक भी सामने आ गई है। एक तस्वीर में अनंत को ऑरेंज कलर के कुर्ता-पायजामा में देखा जा सकता है। इसके साथ ही उनके जैकेट पर गणपति बप्पा का ब्रोच लगा हुआ है। तस्वीर में अनंत किसी शख्स के गले में हाथ डाले हुए दिखाई दे रहे हैं।
ईशा अंबानी के ससुर
ईशा अंबानी के ससुर और बिजनेसमैन अजय पिरामल भी जश्न का हिस्सा बने हैं। उनकी तस्वीर सामने आई है, जिसमें उन्हें ब्लैक टक्सीडो में देखा जा सकता है।
रिहाना ने शेयर की तस्वीर
पॉप सिंगर रिहाना भी अंबानी के फंक्शन में अपनी परफॉर्मेंस देने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टा हैंडल पर टीम मेंबर के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जहां सभी को चीयर करते हुए देखा जा सकता है।
मार्क जुकरबर्ग भी दिखे शानदार
मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग भी अपनी पत्नी प्रिसिला चान के साथ दिखाई दिए। दोनों ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई है। दोनों साथ में बेहद अच्छे लग रहे हैं।
जेनेलिया डिसूज़ा दिखी ग्लैमरस
बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा इस खास मौके पर ब्लैक ऑफ शोल्डर गाउन में बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने इस मौके पर लंबी ट्रेन और हाई हील्स कैरी किए हैं, जबकि गले में हैवी नेकलेस पहना हुआ है।
कियारा आडवाणी का लुक
कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस ब्लैक कलर की नेकलाइन वाली ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। डीपनेक वाली इस ड्रेस के साथ कियारा ने बालों में बन बनाया हुआ है।
संबंधित खबरें
डबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
27 mins agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 hr agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
1 hr ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
3 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
4 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
20 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
23 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines